फिर टॉपलेस हुए सलमान
बात-बात पर अपनी शर्ट उतार कर बॉडी दिखाने वाले बॉलिवुड अभिनेता सलमान खान पिछले कुछ समय से शर्ट उतारने से परहेज कर रहे थे। लेकिन उन्हें एक बार फिर टॉपलेस देखा गया वह भी उनके अपने शो 'दस का दम' में।
सोनी टीवी के इस शो में सलमान ने खुद शर्ट नहीं उतारी बल्कि उन्हीं के मेहमानों ने उनकी शर्ट उतार दी। इस शो में उनके खास मेहमान थे डेविड धवन और रितेश देशमुख।
हमेशा सलमान स्टाईल में शर्ट उतार कर टॉपलेस हो जाते हैं लेकिन शो में जब डेविड धवन ने उनकी शर्ट उतारी तो सलमान शर्मा गए। इससे पहले भी कई लोगों ने सलमान से शो के दौरान शर्ट उतारने को कहा था लेकिन उन्होंने इसे टाल दिया था।
More from Filmibeat
टॉपलेस दस का दम बॉलिवुड सलमान खान bollywood david dhawan dus ka dum govinda riteish deshmukh salman khan topless


Click it and Unblock the Notifications











