मुझे पता है FIGHT करनी पड़ेगी - सलमान; मुझे भिड़ने में बहुत मज़ा आएगा - रणबीर
बॉलीवुड के लिए ये हफ्ता काफी कंट्रोवर्सी लेकर आया। पहला नाम था अंकित तिवारी और दूसरा नाम था मिथुन चक्रवर्ती। अंकित तिवारी के पिता क्रिकेटर विनोद कांबली की पत्नी ने छेड़खानी का आरोप लगाया। वहीं मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय चक्रवर्ती पर एक मॉडल और अभिनेत्री ने शादी का वादा कर रेप का आरोप लगाया।
दोनों ही खबरें बॉलीवुड के लिए काफी शर्मिंदगी भरी थीं। इसके बाद शुरू हुआ बयानबाज़ी और एक दूसरे पर कीचड़ उछालने का दौर। अंकित तिवारी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से साफ है कि मेरे पिता ने ऐसा कुछ नहीं किया था। वहीं विनोद कांबली ने कहा कि पब्लिसिटी के लिए कोई ये सब तो करेगा नहीं।

इसके बाद आते हैं दो और नाम पर रणबीर कपूर और संजय दत्त। राजकुमार हिरानी की संजय दत्त बायोपिक ने लोगों को दो भागों में बांट दिया। पहले वो जो ये मानते हैं कि ये शानदार फिल्म है और दूसरे वो जिन्हें लगता है कि ये सिर्फ एक कोशिश थी संजय दत्त की इमेज को सुधारने की।
वहीं एक बॉलीवुड अभिनेता ऐसे हैं जिन्होंने संजय दत्त का हमेशा खुलकर विरोध किया है और वो हैं नाना पाटेकर। नाना ने 93 के बम ब्लास्ट में अपना भाई खोया था जिसके बाद उन्होंने संजय को कभी माफ ना करने की कसम खाई थी। उनका एक पुराना इंटरव्यू काफी वायरल हुआ।
[मैंने कभी संजय दत्त के साथ काम नहीं किया, ना ही करूंगा, उस बम ब्लास्ट में मेरा भाई मरा था!]
जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म पर भी लोगों ने धर्म के नाम पर काफी तमाशा करने की कोशिश की। दूसरी तरफ फिल्म अक्षय कुमार की गोल्ड से क्लैश हो रही है और इस पर भी अक्षय ने दो चार बातें बोलीं।
पढ़िए इस हफ्ते की दो टूक बयानबाज़ी


Click it and Unblock the Notifications











