साल 2009 के दस चमकते सितारे
साल 2009 जाने वाला है। साल 2009 में कुछ बॉलीवुड कलाकारों ने अभिनय की नयी बुलंदियों को छुआ। शाहिद कपूर, अभय देओल और प्रियंका चोपड़ा ऐसे नाम हैं जो इस साल जम कर चमके। आइये जानते हैं उन दस बेहेतरीन बॉलीवुड कलाकारों के बारे में जिन्होने इस साल अपनी अदाकारी को और निखारा।
शाहिद कपूर : बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने इस साल ही करीना को गुडबाय कहा और अपने करियर पर जम कर मेहनत की। शाहिद कपूर फिल्म 'कमीने' के लिए 'श्रेष्ठ अभिनेता' या 'एक नकारात्मक भूमिका में श्रेष्ठ अभिनेता' के लिए नामांकित किए जा सकते हैं।
अभय देओल : अभिनेता अभय देओल ने अपने लिए एक स्वतंत्र बाजार स्थापित कर लिया है। वह जानते हैं कि हीरोइन के साथ पेड़ों के इर्द-गिर्द घूमे बिना और एक साथ 10 गुण्डों से हीरोइन को बचाए बिना भी दर्शक उन्हें देखना पसंद करेंगे।
अमिताभ बच्चन : अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर साबित किया है कि अभी उनका समय नहीं बीता है। फिल्म 'पा' में उन्होंने अपने प्रशंसकों के सामने अपना बेहतरीन अभिनय प्रस्तुत किया है।
रणबीर कपूर : रणबीर कपूर ने लगातार अच्छी फिल्में देकर अन्य कलाकार बेटों के लिए जगह बनाई है।
प्रियंका चौपड़ा : प्रियंका ने पहले 'कमीने' फिल्म में अभिनय करके लोगों को प्रभावित किया और फिर 'वाट्स योर राशि?' में एक साथ कई किरदार किए। फिल्म 'फैशन' के बाद प्रियंका ने फिल्मों में ऐसे किरदार किए हैं जो उन्हें पुरस्कार का हकदार बनाते हैं।
नील नितिन मुकेश : नील ने 'न्यूयॉर्क' और 'जेल' दोनों ही फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया है। अब उन्हें एक गंभीर अभिनेता माना जाने लगा है।
सैफ अली खान : सैफ ने 'लव आज कल' और 'कुर्बान' फिल्म में एकदम अलग-अलग किरदार किए हैं। स्पष्ट है कि वह अभिनय में प्रयोग करना चाहते हैं।
सलमान खान : कह सकते हैं कि 'वांटेड' फिल्म में सलमान के करियर का अब तक का बेहतरीन अभिनय है।
जॉन अब्राहम : अभिनेता जॉन अब्राहम ने फिल्म 'न्यूयॉर्क' से अपनी अभिनय क्षमताओं को सिद्ध किया है।
करीना कपूर : फिल्म 'कुर्बान' करीना के लिए आसान फिल्म नहीं थी। आतंकवाद पर आधारित इस फिल्म में उनके किरदार में विभिन्न भावों का सुंदर समायोजन देखने को मिलता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications