First Look: शाहरूख Vs अक्षय Vs सुशांत, किसका धमाका आपको लगा ज़ोरदार

सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान ने अपनी केदारनाथ केमिस्ट्री के साथ सबको चौंका दिया है। काफी दिन बाद किसी डेब्यू एक्ट्रेस की केमिस्ट्री फिल्म के लीड एक्टर के साथ इतनी शानदार दिख रही है। अब सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म का रिहर्सल वीडियो शेयर किया है जहां सुशांत और सारा फिल्म के गाने स्वीटहार्ट पर रिहर्सल करते दिखाई दे रहे हैं। इस रिहर्सल वीडियो में भी सुशांत और सारा की केमिस्ट्री शानदार दिख रही है।
अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर 2.0 केवल छह दिनों में रिलीज़ होने वाली है। फिल्म जहां, 29 नवंबर को रिलीज़ हो रही है वहीं अब अक्षय कुमार ने फिल्म से बिल्कुल ताज़ा प्रोमो शेयर किया है। फिल्म में अक्षय कुमार अपने कौवा रूप में प्रॉपर तरीके से नज़र आ रहे हैं। अक्षय कुमार फिल्म के विलेन हैं और इस प्रोमो से ये साफ नज़र आ रहा है। अक्षय कुमार इस प्रोमो में तबाही मचाने को तैयार दिखाई दे रहे हैं और उनके पंख फड़फड़ा रहे हैं।
इसके अलावा कुछ आने वाली फिल्मों के पहले लुक और प्रोमो भी बाहर आए। कुछ फिल्मों के लुक लीक हो गए -


Click it and Unblock the Notifications













