माहिरा से लेकर सबा तक… इन 4 पाकिस्तानी हसीनाओं ने बॉलीवुड में लहराया जलवा, हर फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर

Pakistani actress

Pakistani actresses in Bollywood: बॉलीवुड हमेशा से दुनिया भर के कलाकारों को मौका देता आया है। इसी लिस्ट में पाकिस्तान की कुछ टैलेंटेड एक्ट्रेसेस भी शामिल हैं। भले ही अब हालात बदल चुके हैं और भारत-पाक रिश्तों के चलते पाकिस्तानी कलाकारों को फिल्मों में काम करने की इजाजत नहीं है, लेकिन एक दौर ऐसा भी रहा जब उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखकर तहलका मचा दिया था।

हैरानी की बात तो ये है कि जिन चार पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस ने बॉलीवुड में काम किया, उनकी लगभग सभी फिल्में हिट रहीं। आइए जानते हैं इनके बारे में डिटेल से-

1. जेबा बख्तियार - हिना (1991)

पाकिस्तानी अदाकारा जेबा बख्तियार बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली पहली बड़ी एक्ट्रेस मानी जाती हैं। उन्होंने ऋषि कपूर के साथ हिना फिल्म में काम किया था। यह फिल्म भारत-पाक रिश्तों पर आधारित थी और दर्शकों को खूब पसंद आई। फिल्म का बजट करीब 2 करोड़ था और इसने 5 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 9 करोड़ पहुंचा और इसे हिट घोषित किया गया।

2. माहिरा खान- रईस (2017)

2017 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म रईस से माहिरा खान ने बॉलीवुड में एंट्री की। हालांकि इस फिल्म को लेकर राजनीतिक विवाद भी हुए, लेकिन बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। फिल्म का बजट 95 करोड़ था। भारत में 128 करोड़ की कमाई हुई। वर्ल्डवाइड कलेक्शन 303 करोड़ तक पहुंचा।

3. सजल अली- मॉम (2017)

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सजल अली को बॉलीवुड में पहचान मिली श्रीदेवी की फिल्म मॉम से। इसमें उन्होंने श्रीदेवी की बेटी का किरदार निभाया था। फिल्म 2017 में रिलीज हुई और सुपरहिट साबित हुई। इसने 175 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म की सबसे खास बात ये थी कि यह श्रीदेवी की आखिरी फिल्म थी।

4. सबा कमर- हिंदी मीडियम (2017)

2017 ही पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस के लिए लकी साबित हुआ। इसी साल सबा कमर इरफान खान के साथ हिंदी मीडियम में नजर आईं। यह फिल्म भारतीय एजुकेशन सिस्टम पर एक व्यंग्य थी। फिल्म महज 23 करोड़ रुपये में बनी थी। इसने 90 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया। चीन में भी इस फिल्म को दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया। इरफान खान को इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला।

इन चार पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस ने बॉलीवुड में भले ही ज्यादा फिल्में नहीं कीं, लेकिन जिन फिल्मों में काम किया, वे सभी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुईं। आज हालात अलग हैं, लेकिन इनका नाम हमेशा उन कलाकारों में लिया जाएगा जिन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी खास छाप छोड़ी।

More from Filmibeat

Read more about: sajal aly saba qamar mahira khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X