August OTT Release: इस हफ्ते OTT पर लगेगा मसालेदार मनोरंजन का तड़का, आ रहे ये 5 जबरदस्त फिल्में और सीरीज!

OTT releases this week: यह वीकेंड OTT पर एंटरटेनमेंट का धमाका होने वाला है! अगर आप घर बैठे कुछ नया और मजेदार देखने की सोच रहे हैं, तो ज़ी5, अमेजन प्राइम वीडियो, सोनीलिव और नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही ये नई फिल्में और वेब सीरीज़ आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकती हैं।
आइए जानते हैं 1 अगस्त को रिलीज हो रही टॉप OTT रिलीज के बारे में-
सितारे जमीन पर
प्लेटफॉर्म: YouTube (Rental)
कहानी: गुलशन अरोड़ा एक बास्केटबॉल कोच हैं जिन्हें नशे में गाड़ी चलाने के कारण कम्युनिटी सर्विस की सजा मिलती है। अब उन्हें ऐसे neurodivergent वयस्कों की टीम को ट्रेन करना है, जो आम सोच से अलग हैं। क्या गुलशन इस चुनौती को स्वीकार कर पाएंगे?
कास्ट: आमिर खान, जेनेलिया डिसूजा, गुरपाल सिंह
हाउसफुल 5
प्लेटफॉर्म: Amazon Prime Video
कहानी: इंग्लैंड में एक फैमिली गेट-टुगेदर के दौरान होती है जबरदस्त गड़बड़। हर लड़के का हमशक्ल, हर प्यार की कहानी उलझी हुई। सही दुल्हन मिलती है गलत दूल्हे को, और गलतफहमी की जाल में छुपा है एक खजाना।
कास्ट: अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख
बकैती
प्लेटफॉर्म: ZEE5
कहानी: कटरिया परिवार अचानक आर्थिक परेशानी में फंस जाता है। घर चलाने के लिए संजय कटरिया एक कमरा किराए पर देते हैं, जिससे घर में हंगामा मच जाता है। बेटी नैना को अपने शरारती भाई भरत के साथ कमरा शेयर करना पड़ता है - अब आगे क्या होगा?
कास्ट: राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा, तान्या शर्मा
3BHK
प्लेटफॉर्म: Simply South
कहानी: चेन्नई का एक मिडिल क्लास परिवार अपना खुद का घर खरीदने के लिए संघर्ष करता है। वासुदेवन, उनकी पत्नी शांति और उनके दो बच्चे एक किराए के घर से दूसरे में जाते हैं, हर कोई अपने सपने छोड़कर पैसे बचाने की कोशिश करता है।
कास्ट: सिद्धार्थ, देवयानी, योगी बाबू
ठम्मुडु
प्लेटफॉर्म: Netflix
कहानी: जय एक माहिर तीरंदाज है जो अपनी बहन झांसी से फिर से रिश्ता जोड़ना चाहता है। झांसी एक भ्रष्ट आदमी अज़रवाल की फैक्ट्री ब्लास्ट की जांच कर रही है और एक गांव में फंस जाती है। जय को अब अपनी बहन को बचाने के लिए जान हथेली पर रखनी होगी।
कास्ट: नितिन, लाया गॉर्टी, सौरभ सचदेवा
तो इस वीकेंड क्या देखने का प्लान है?
चाय का कप हाथ में लो, पॉपकॉर्न साथ रखो और अपने पसंदीदा OTT प्लेटफॉर्म पर लॉगइन करो, क्योंकि 1 अगस्त से शुरू हो रहा है जबरदस्त डिजिटल धमाका!


Click it and Unblock the Notifications











