OTT Release This Week: इस हफ्ते लौट रहे हैं कपिल शर्मा अपनी टोली के साथ, साथ में देखें ये फेमस फिल्म्स

OTT Release This Week: इस वीकेंड OTT प्लेटफॉर्म्स पर धमाल मचने वाला है, क्योंकि 17 जून से 21 जून 2025 के बीच कई दमदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। चाहे आपको थ्रिलर पसंद हो, हल्की-फुल्की कॉमेडी, भावनात्मक ड्रामा या रियलिटी शोज- Netflix, Amazon Prime Video, ZEE5 और JioHotstar जैसे प्लेटफॉर्म्स पर देखने के लिए बहुत कुछ है।
यह रही उन सभी नई OTT रिलीज की पूरी डिटेल, जो आपको मिस नहीं करने चाहिए:
ग्राउंड जीरो- अमेजन प्राइम वीडियो (20 जून)
भाषा: हिंदी
Genre: एक्शन थ्रिलर
इमरान हाशमी स्टारर और तेजस प्रभा विजय देवसकर द्वारा निर्देशित ग्राउंड ज़ीरो बीएसएफ अधिकारी नरेंद्र नाथ दुबे की दो साल लंबी मिशन की कहानी है, जिसमें उसका मकसद है - आतंकवादी गाजी बाबा को पकड़ना। यह फिल्म संसद और अक्षरधाम मंदिर पर हुए हमलों जैसे असली घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म में साई तम्हंकर और ज़ोया हुसैन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। यह एक इमोशनल लेकिन जबरदस्त एक्शन से भरपूर कहानी है।
डिटेक्टिव शेरदिल- ZEE5 (20 जून)
भाषा: हिंदी
Genre: मिस्ट्री-कॉमेडी
दिलजीत दोसांझ इस अनोखी मर्डर मिस्ट्री में 'डिटेक्टिव शेरदिल' की भूमिका में नजर आएंगे। कहानी बुडापेस्ट में एक उद्योगपति की रहस्यमयी मौत की जांच के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें कई अजीबोगरीब किरदार शामिल हैं। फिल्म में डायना पेंटी, सुमीत व्यास, बोमन ईरानी, चंकी पांडे और रत्ना पाठक शाह जैसे कलाकारों की टुकड़ी नजर आएगी। यह फिल्म हास्य और रहस्य से भरपूर है।
केरल क्राइम फाइल्स- सीजन 2- JioHotstar (20 जून)
भाषा: मलयालम
Genre: क्राइम ड्रामा
केरल क्राइम फाइल्स के दूसरे सीज़न की शुरुआत होती है एक महिला पुलिसकर्मी के ड्यूटी पोस्ट से रहस्यमयी तरीके से गायब होने से। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, कहानी पुलिस डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी और आत्मविश्लेषण की ओर मुड़ती है। SI नोबल की भूमिका में अर्जुन राधाकृष्णन और CPO अंबिली राजू के रूप में इंद्रन्स वापसी कर रहे हैं। यह सीरीज़ रियलिस्टिक और सोचने पर मजबूर कर देने वाली है।
द ग्रेट इंडियन कपिल शो- सीजन 3- Netflix (21 जून)
भाषा: हिंदी
Genre: कॉमेडी टॉक शो
कपिल शर्मा एक बार फिर लौटे हैं अपने हिट कॉमेडी शो के तीसरे सीज़न के साथ। इस बार शो में नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरण सिंह दोनों ही पैनल पर होंगे। Netflix ने शो का टीज़र शेयर करते हुए कहा, "एक कुर्सी पाजी के लिए प्लीज़। हर फ़ननिवार बढ़ेगा हमारा परिवार।" शो में होंगे सेलेब्रिटी मेहमान, कॉमिक स्केच और ढेर सारी मस्ती।
द ट्रेटर्स- अमेजन प्राइम वीडियो (जारी, 12 जून से हर गुरुवार)
भाषा: हिंदी
Genre: रियलिटी गेम शो
इंटरनेशनल हिट रियलिटी शो द ट्रेटर्स का हिंदी वर्जन दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। हर गुरुवार नए एपिसोड रिलीज हो रहे हैं। इस गेम शो में कंटेस्टेंट्स को 1 करोड़ की इनामी राशि के लिए खेलते हैं, लेकिन कुछ 'ट्रेटर्स' गुपचुप तरीके से उन्हें हर रात बाहर कर देते हैं। धोखा, सस्पेंस और माइंड गेम्स से भरपूर यह शो पूरी तरह से अविश्वास पर टिका है।
तो इस वीकेंड अपने पॉपकॉर्न रेडी रखिए, क्योंकि OTT पर एंटरटेनमेंट की कोई कमी नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











