'छावा' या 'सैयारा' नहीं, 250 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं किया फिर भी बनी सुपर-डुपर हिट फिल्म

Top Grossing Bollywood Films of 2025: साल 2025 में कई फिल्में आईं और गई। कुछ ने लोगों के दिलों में जगह बनाई और कुछ बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई। लेकिन आज हम आपको तीन ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है।
साल की पहली हिट 'छावा'
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है 'छावा' का। ये फिल्म इस साल 14 फरवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म के लीड एक्टर विक्की कौशल का बड़े पर्दे पर एक अलग अंदाज देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने शिवाजी महाराज के बेटे सांभाजी महाराज के बेटे का रोल निभाया था और उनके साथ नजर आई थीं फेमस साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना।
कितनी की कमाई
'छावा' में विक्की की एक्टिंग को खूब सराहा गया था और ये फिल्म जितने भी दिन थिएटर्स पर लगी रही, बस धमाल ही मचाती रही। कोइमोइ की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म ने 615.39 करोड़ का लाइफटाइम बिजनेस किया था। वहीं लागत की बात करें तो इस फिल्म का बजट तकरीबन 130 करोड़ था और इस लिहाज से 'छावा' ने मेकर्स को तकरीबन 373 पर्सेंट ज्यादा कमाई करके दी है।
कहां देखें 'छावा'
इस फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है, दिनेश विजन प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म की स्टारकास्ट में शामिल हैं- विक्की कौशल, अक्षय खन्ना, डायना पेंटी, रश्मिका मंदाना, विनीत कुमार सिंह, दिव्या दत्ता, आशुतोष राणा, नील भूपलम आदि। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
'सैयारा' का कमाल
इसी साल 18 जुलाई को जब 'सैयारा' थिएटर्स पर उतरी तो किसी को इस फिल्म से ज्यादा उम्मीदें नहीं थी। क्योंकि इस फिल्म में दो नए चेहरों को मौका दिया गया था और वो दो नए चेहरे थे- अहान पांडे और अनीत पड्डा। लेकिन इनकी जोड़ी ने लगातार कई रिकॉर्ड्स तोड़े और 2025 की सबसे कमाऊ फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई।
फिल्म की कमाई
अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर फिल्म एक रोमांटिक फिल्म है, जिसमें एक स्ट्रगलर सिंगर को सॉन्ग राइटर से प्यार हो जाता है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब एक्ट्रेस को भूलने की बीमारी का पता चलता है और वो धीरे-धीरे सब भूलने लगती है। कोइमोइ की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 337 के आसपास था। वहीं इस फिल्म में मात्र 45 करोड़ की लागत लगाई गई थी। इस हिसाब से फिल्म ने 650 पर्सेंट से भी ज्यादा का बिजनेस किया और बड़े पर्दे पर सुपर-डुपर हिट साबित हुई।
कहां देखें फिल्म
इस फिल्म को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है, वहीं इस फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें- अहान पांडे, अनीत पड्डा, शाद रंधावा, आलम खान, वरुण बडोला, राजेश कुमार, नील भूपलम आदि ने कमाल का काम किया था। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
'महावतार नरसिम्हा' की दहाड़
साल की सबसे कमाऊ फिल्मों की लिस्ट में सबसे ऊपर आता है 'महावतार नरसिम्हा' का नाम। इस फिल्म में विष्णु भगवान के नरसिम्हा अवतार की कहानी दिखाई गई है। यह होम्बाले प्रोडक्शन की पहली एनिमेटेड फिल्म है, जिसे लोगों ने भर-भरकर प्यार दिया।
कमाई का ब्यौरा
ये फिल्म दिखाती है कि एक भक्त के लिए भगवान किसी भी हद तक जा सकते हैं। प्रहलाद की रक्षा करने के लिए विष्णु जी ने खुद नरसिम्हा अवतार लिया ताकि वो हिरण्यकश्यपु का वध कर सकें। वहीं फिल्म की कमाई की बात करें तो कोइमोइ की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 247 करोड़ के आसपास है, यानि 250 करोड़ भी नहीं है। लेकिन इस फिल्म में सिर्फ 15 करोड़ की लागत लगाई गई है। इस हिसाब से इस फिल्म ने 1553 पर्सेंट से भी ज्यादा का बिजनेस करके दिया है। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
नतीजा
कमाई के मामले में देखा जाए तो इस साल अब तक विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है लेकिन अगर प्रोफिट देखा जाए तो 'महावतार नरसिम्हा' का रिकॉर्ड तोड़ना लगभग नामुमकिन है।


Click it and Unblock the Notifications














