..................... टॉप 50 ग्लोबल एशियन सेलिब्रिटी 2020: सोनू सूद हैं नंबर वन | Top Global Asian Celebrity 2020: Sonu Sood tops the list, Priyanka Chopra, Prabhas in Top 10 - Hindi Filmibeat

टॉप 50 एशियन सेलिब्रिटी 2020: सोनू सूद हैं नंबर 1- प्रियंका चोपड़ा, प्रभास से लेकर शहनाज गिल भी शामिल

हाल ही में ब्रिटेन के ईस्‍टर्न आई न्‍यूजपेपर ने टॉप एश‍ियन सिलेब्रिटीज 2020 की लिस्‍ट जारी की है। इस लिस्ट में अभिनेता सोनू सूद टॉप पर हैं। जबकि अरमान मलिक, प्रियंका चोपड़ा और बाहुबली स्टार प्रभास टॉप 10 में शामिल हैं। इस लिस्ट में टॉप 50 नाम जारी किये गए हैं, जिसमें कई नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े हैं।

सोनू सूद का नाम सबसे ऊपर देखकर फैंस भी बेहद खुश हैं। कोरोना महामारी के दौरान हुए लॉकडाउन में अभिनेता ने लगातार जरूरतमंदों को मदद दी है। लॉकडाउन में मजदूरों के मसीहा बने सोन सूद अभी भी लोगों के लिए काम कर रहे हैं। ना सिर्फ प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचने में उन्होंने मदद दी है, बल्कि स्कूली छात्रों, इंजीनियरिंग के छात्रों और बेरोजगार लोगों के लिए कई कदम उठाए हैं।

Sonu Sood

लिस्ट में अपना नाम देखकर सोनू सूद खुश हैं। उन्‍होंने कहा, 'मेरे काम की सराहना करने के लिए शुक्रिया। जैसे ही महामारी आई, मुझे एहसास हुआ कि अपने देशवासियों की मदद करना मेरा कर्तव्य है, यह एक ऐसी बात थी जो भीतर से आई थी। आखिरकार, यह एक ऐसी चीज थी जिसके लिए मैं मुंबई आया था, यह एक भारतीय के रूप में मेरी जिम्मेदारी थी जो मैंने किया और मैं अपनी आखिरी सांस तक नहीं रुकूंगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X