TOP News: सुपरहिट रीमेक की तैयारी में अक्षय कुमार.. सलमान की 2017 प्लानिंग!
[बॉलीवुड न्यूज] बॉलीवुड में हर मिनट कुछ न कुछ नया होता है। यहां खबरें बनती भी हैं और बनाई भी जाती हैं। फिर आज तो पूरे सात दिन हो गए। तो हमारा फर्ज़ बनता है कि बॉलीवुड न्यूज़ की सारी डीटेल आप तक पहुंचाई जाए।
इस एक हफ्ते में बॉलीवुड में कुछ अच्छा हुआ और कुछ बुरा। इस हफ्ते सलमान खान और सूरज बड़जात्या की फिल्म.. और अक्षय कुमार के साथ प्रियदर्शन की फिल्म पक्की होने की खबर ने सुर्खियां बटोरी। वहीं, प्रीति जिंटी की शादी की खबरों ने हमें हैरान किया।
OUCH.. 'घायल वन्स अगेन' में दिखा सलमान खान का 'किक' स्टंट!
साथ ही साथ रोहित शेट्टी और अजय देवगन भी रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में हैं। रोहित शेट्टी अपनी कॉमेडी सीरीज़ का चौथा पार्ट लेकर आ रहे हैं यानि कि गोलमाल। और अभी तक बॉलीवुड में किसी भी फिल्म ने चार सक्सेसफुल पार्ट नहीं दिए हैं। लेकिन गोलमाल 4 ये रिकॉर्ड अपने नाम कर ही ले जाएगी, इसका हमें पूरा विश्वास है।
बहरहाल, यहां फटाफट देख लीजिए इस हफ्ते बॉलीवुड की टॉप खबरें -


Click it and Unblock the Notifications

