#Fatafat: फिर छिड़ी सलमान - ऐश्वर्या में जंग, फिर सलमान का फायदा उठाया!
बॉलीवुड में एक हफ्त में काफी कुछ अच्छा हुआ तो कई खबरों ने दिल तोड़ दिया। लेकिन सब कुछ आपको पता नहीं होगा। इसलिए कुछ छूट ना जाए, इसीलिए हम लेकर आए हैं इस हफ्ते की टॉप बॉलीवुड न्यूज़
बॉलीवुड में इस हफ्ते काफी कुछ अच्छा हुआ और काफी कुछ बुरा। जो अच्छा हुआ उसका नाम था कान्स फिल्म फेस्टिवल और जिसने सबको हिला कर रख दिया वो थी फिल्म की फेवरिट मां, रीमा लागू का अचानक निधन।
रीमा लागू के निधन से फिल्म और टीवी जगत काफी सदमें में रहा। लेकिन जीवन का नाम है आगे बढ़ना और इसलिए उनके टीवी शो में उनके किरदार दयावंती मेहता का रिप्लेसमेंट भी मिल गया।

दूसरी तरफ एक बार फिर सुर्खियों में रहने के लिए सलमान खान और ऐश्वर्या राय में टक्कर हुई। जहां ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स फिल्म फेस्टिवल के कारण छाई रहीं वहीं सलमान खान अपनी फिल्म ट्यूबलाइट के नए गाने के चलते सुर्खियों में रहे।
इस हफ्ते एक और स्टार हेडलाइन्स में रहीं और वो थीं श्रद्धा कपूर। एक बाहुबली स्टार प्रभास की अगली फिल्म के लिए और दूसरा श्रद्धा कपूर की आने वाली अगली फिल्म।
वहीं आने वाले कई स्टार किड्स सुर्खियों में रहे जिनमें सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान, श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर और अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर मुख्य रहे।
वहीं अर्जुन कपूर - श्रद्धा कपूर की हाफ गर्लफ्रेंड रिलीज़ हुई और अर्जुन कपूर ने अपने आधे या फिर यूं कहे कि सौतेले रिश्तों के बारे में खुलकर बात की।
जानिए फटाफट इस हफ्ते की लेटेस्ट खबरें -


Click it and Unblock the Notifications











