Top News: रणवीर सिंह का सिंबा ट्रेलर, वरूण धवन का कलंक झटका और प्रियंका चोपड़ा की हेलीकॉप्टर शादी
बॉलीवुड के लिए ये हफ्ता काफी थकाने भरा रहा। एक तरफ अक्षय कुमार और शाहरूख खान अपनी अपनी आने वाली फिल्में 2.0 और ज़ीरो का प्रमोशन करते दिखे तो दूसरी तरफ कलंक, ब्रह्मास्त्र, मिशन मंगल जैसी कई फिल्मों की शूटिंग तेज़ी से आगे बढ़ी। लेकिन सबसे ज़्यादा चर्चा हुई प्रियंका चोपड़ा - निक जोनस और दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह की शादी के बारे में।
रणवीर सिंह की शादी का जश्न है कि खत्म ही नहीं हो पा रहा है वहीं प्रियंका चोपड़ा की शादी का जश्न है कि शुरू ही नहीं हो पा रहा है। इस बीच शादी की पार्टियों में से समय निकाल कर रणवीर सिंह वापस अपनी आने वाली फिल्म सिंबा के काम में जुट गए। फिल्म के ट्रेलर को लेकर भी अच्छी खबरें सुनाई दीं।

वहीं YouGov के प्रभावशाली हस्तियों के सूचकांक 2018 के अनुसार अमिताभ बच्चन भारत के सबसे प्रभावशाली हस्ती हैं, दीपिका दूसरे नंबर पर हैं। जबकि तीसरे नंबर पर हैं क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी। यह सूचकांक अंतरराष्ट्रीय डेटा एनालिटिक्स कंपनी यूगोव द्वारा ऑनलाइन एकत्र किये गये आंकड़ों पर आधारित है। इसमें मुख्य तौर पर फिल्म इंडस्ट्री और खेल जगत की करीब 60 हस्तियों को लेकर लोगों से सवाल किये गए हैं। जिसके बाद यह नतीजा आया है।
दुखद बातों के बारे में बात करें तो मशहूर एक्ट्रेस नफीसा अली ने अपने स्टेज 3 कैंसर में होने की बात फैन्स से साझा की जिसके बाद फैन्स काफी निराश थे लेकिन उनके लिए ढेर सारी दुआएं भेजने लगे।
जानिए इस हफ्ते की खबरें बिल्कुल फटाफट -


Click it and Unblock the Notifications












