#Alert: आमिर - ऋतिक की काबिल टीम का दंगल और 'हैप्पी' वाले सलमान'
इस हफ्ते बॉलीवुड में अचानक से कुछ शाही शादियां हो गईं तो वहीं दूसरी तरफ आमिर खान की दंगल धीरे धीरे फॉर्म में आने लगी। वहीं सलमान का जन्मदिन आ रहा है तो चर्चा होनी ही थी।
इस हफ्ते बॉलीवुड में जो अच्छा हुआ था उसका नाम था सलमान खान की ट्यूबलाइट। जी हां, उनकी ट्यूबालइट के नए अपडेट्स आने लगे और ट्यूबलाइट टीज़र की ये खबर तो फैन्स को पागल ही कर गई।
वहीं दूसरी तरफ इस हफ्ते बॉलीवुड में जो बुरा हुआ उसका नाम था टक्कर। काबिल और रईस की टक्कर ने बॉलीवुड को बांटना शुरू कर दिया और ऋतिक की काबिल टीम के पहले मेंबर थे आमिर खान। कारण जानिए यहां।

वहीं इस हफ्ते ओके जानू के ट्रेलर और हम्मा हम्मा के नए गाने ने सबको चौंका दिया। श्रद्धा और आदित्य की जोड़ी लोगों को पसंद आई।
इसके अलावा जहां विद्या बालन की कहानी 2 यूपी में टैक्स फ्री हो गई वहीं आमिर खान की दंगल भी रिलीज़ से पहले ही यूपी में टैक्स फ्री हो गई।
आमिर खान ने बोलना शुरू कर दिया है तो सलमान के जन्मदिन के बारे में उन्होंने कुछ ऐसा बोला कि कंट्रोवर्सी हो ही गई। वहीं जयललिता की मौत के बाद रामगोपाल वर्मा ने धमाकेदार फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है।
संजय दत्त ने नशे में इतना कुछ बोला कि एक बार फिर सब चौंक गए। चरस से लेकर गांजा तक संजय दत्त की बातें पढ़िए यहां। दूसरी तरफ शाहरूख खान ने आर्य़न को अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डीलीट करने की सलाह दे डाली। जानिए फटाफट बॉलीवुड में इस हफ्ते क्या क्या हुआ-


Click it and Unblock the Notifications











