#TopNews: सलमान, शाहरूख, ऐश्वर्या की दोस्ती और बस बन गया बॉलीवुड का हफ्ता!

बॉलीवुड का ये हफ्ता शाहरूख खान के 25 साल के सफर के नाम रहा। और इसके चलते सलमान से लेकर ऐश्वर्या राय तक हर किसी की चर्चा हो ही गई। जानिए इस हफ्ते की टॉप बॉलीवुड न्यूज़।

इस हफ्ते बॉलीवुड में जो अच्छा हुआ वो था शाहरूख खान के 25 सालों का सफर जो एक लेखक समर खान ने एक किताब में उतारा। और इसी बहाने जाने अनजाने सलमान से लेकर आमिर और ऐश्वर्या से लेकर हेमा मालिनी तक की बात हुई।

वहीं फिल्मी फ्राइडे पर फरहान अख्तर ने श्रद्धा कपूर के साथ एक बार फिर से रॉक ऑन करने की कोशिश की। शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल का घमासान जारी रहा। दोनों फिल्मों के बीच की टक्कर ने सबका ध्यान बांधे रखा।

top-bollywood-news-in-hindi-note-ban-jokes-shivaay-box-office

लेकिन सबसे मज़ेदार थे दो वाकये एक नोट बैन जिस पर बॉलीवुड में अजय देवगन से लेकर अमिताभ बच्चन तक का रिएक्शन मज़ेदार था और दूसरा था डोनाल्ड ट्रंप का अमरीकी राष्ट्रपति बनना जहां सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन सलमान खान ने सब गुड़ गोबर कर दिया।

अगर किसी चीज़ ने सबसे ज़्यादा चौंकाया तो वो था अचानक से सैफ और करीना के बच्चे का नाम सैफीना हो जाना जिसके बाद सैफ अली खान को मीडिया से बात करनी पड़ी। वहीं अमृता सिंह ने सारा अली खान के डेब्यू से जुड़ी हर अफवाह को खारिज कर दिया।

आदित्य पंचोली को एक दिन के लिए जेल की हवा खानी पड़ सकती थी लेकिन उन्हें बेल मिल गई तो दूसरी तरफ रामगोपाल वर्मा को 340 करोड़ की फिल्म मिली।
आप फटाफट 1 मिनट में नज़र डाल लीजिए सारी सुर्खियों पर -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X