TOP NEWS: सलमान की कोर्ट से छुट्टी और सूरज पंचोली का कोर्ट में दाखिला!
[बॉलीवुड समाचार] बंबई नगरी हैं, मतलब बॉलीवुड और मिनटों में बॉलीवुड में खबरें बनती भी हैं और बनाई भी जाती हैं। फिर आज तो पूरे सात दिन हो गए। तो हमारा फर्ज़ बनता है कि बॉलीवुड न्यूज़ की सारी डीटेल आप तक पहुंचाई जाए।
इस एक हफ्ते में बॉलीवुड में कुछ अच्छा हुआ और कुछ बुरा। इस अच्छे का नाम था सलमान खान। और बुरे का नाम था सूरज पंचोली। जहां हिट एंड रन केस में सलमान खान को ज़मानत मिली वहीं सूरज पंचोली पर सीबीआई ने जिया खान सुसाइड केस के चलते चार्जशीट दाखिल की।
बॉक्स ऑफिस इस हफ्ते खाली था कि शाहरूख खान एक बार फिर उम्दा तरीके से बॉक्स ऑफिस को चौंका दिया। वहीं ज़रीन खान, डेज़ी शाह, शरमन जोशी और करण सिंह ग्रोवर स्टारर हेट स्टोरी 3 रिलीज़ हो गई और दर्शकों को फिल्म ने काफी मनोरंजन दिया।
वहीं सलमान खान की सुलतान खबरों मेें छाई रही संजय दत्त की वजह से। इसके अलावा बाजीराव मस्तानी और दिलवाले अपनी टक्कर के चलते खबरों में बने रहे। तो फटाफट देख लीजिए इस हफ्ते बॉलीवुड की टॉप खबरें -


Click it and Unblock the Notifications