TOP NEWS: सलमान की प्रेम रतन धन पायो के बीच दिलवाले का रिकॉर्ड!
[बॉलीवुड समाचार] ये बंबई नगरी हैं, मतलब बॉलीवुड और मिनटों में बॉलीवुड में खबरें बनती भी हैं और बनाई भी जाती हैं। फिर आज तो पूरे सात दिन हो गए। तो हमारा फर्ज़ बनता है कि बॉलीवुड न्यूज़ की सारी डीटेल आप तक पहुंचाई जाए। इस एक हफ्ते में बॉलीवुड में कुछ अच्छा हुआ और कुछ बुरा। इस अच्छे का नाम थे सलमान खान। और बुरे का नाम भी थे सूरज बड़जात्या। ।
सलमान खान की प्रेम रतन धन पायो रिलीज़ हो गई और दर्शकों को फिल्म से बड़ी उम्मीदें थीं। फिल्म धुंआधार कमाई भी कर रही है लेकिन फिल्म ने सबको निराश कर दिया क्योंकि फिल्म वैसी थी ही नहीं जैसी सबने सोची। हालांकि फैन्स अभी भी सलमान के प्यार में फिल्म को अच्छा कहेंगे पर सच्चाई यही है कि फिल्म में देखने जैसा कुछ नहीं था!
वहीं शाहरूख खान की दिलवाले ट्रेलर ने तहलका किया और इस ट्रेलर में भी कुछ खास नहीं था पर फैन्स होश खो चुके थे। इसके अलावा पता नहीं क्यों सलमान - ऐश और कैट दीवाली पार्टी के चलते खबरों में बने रहे। तो फटाफट देख लीजिए इस हफ्ते बॉलीवुड की टॉप खबरें -


Click it and Unblock the Notifications