#TopNews: नई शिवाय से हर हर बॉक्स ऑफिस...175 करोड़ की ब्लॉकबस्टर की तैयारी!
इस हफ्ते बॉलीवुड में शाहरूख खान के जन्मदिन पर वो खुलकर बात करते नज़र आए। वहीं दीवाली ने तो जैसे चार चांद लगा दिए। पर शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल का घमासान जारी रहा। जानिए बॉलीवुड की लेटेस्ट न्यूज़।
इस हफ्ते बॉलीवुड में जो अच्छा हुआ वो थी दीवाली की पार्टी जहां सब घुलते मिलते नज़र आए। वहीं फिल्मी फ्राइडे खाली था और इसलिए शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल का घमासान जारी रहा। दोनों फिल्मों के बीच की टक्कर ने सबका ध्यान बांधे रखा।
शाहरूख खान के 51वें बर्थडे पर उन्होंने काफी मौके दिए उनके बारे में बात करने का। वहीं फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म रॉक ऑन 2 को प्रमोट करते हुए भी सुर्खियों में रहे।

वहीं अगर किसी चीज़ ने सबसे ज़्यादा चौंकाया तो वो था फवाद खान का नया करियर जो अफवाहों का बाज़ार गर्म करता रहा। वहीं पाकिस्तान का असर अभी तक फिल्मों पर दिखा और डियर ज़िंदगी से अली ज़फर रिप्लेस हो गए।
[करीना - सैफ को बेटे के जन्म के लिए बधाई मत दीजिए!]
आमिर खान दीवाली के बाद आराम से पत्नी के साथ छुट्टियां मनाते दिखे वहीं जैकलीन फर्नांडीज़ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होने के लिए सुर्खियों में रहीं।
करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल मोहम्मद रफी कंट्रोवर्सी के कारण सुर्खियों में बनी रही, तो कमल हासन और गौतमी के ब्रेकअप ने सबको तगड़ा झटका दिया।
[कैटरीना कैफ ने दी शाहरूख खान की फिल्म बीच में छोड़ने की धमकी!]
बेफिक्रे का नया गाना कोई कमाल नहीं कर पाया तो डियर ज़िंदगी का नया गाना भी कुछ खास नहीं था। आप फटाफट 1 मिनट में नज़र डाल लीजिए सारी सुर्खियों पर -


Click it and Unblock the Notifications
