#TopNews: संजू का 400 करोड़ का जश्न और सलमान खान की रेस 3 का भारी नुकसान
बॉलीवुड में हर हफ्ता कुछ ना कुछ ऐसा हो जाता है जो ज़ेहन में काफी समय तक रहता है। इस हफ्ते बॉलीवुड को कुछ बड़े झटके लगे जिन पर किसी को भी विश्वास नहीं हुआ। पहला था मशहूर अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे को कैंसर होना। सोनाली बेंद्रे ने सोशल मीडिया पर हाई ग्रेड कैंसर के इलाज के लिए न्यूयॉर्क जाने की बात कही। उन्होंने लिखा कि सबका प्यार साथ में है और मैं इससे ज़रूर लड़ पाउंगी।
ये खबर सुनते ही फैन्स सकते में चले गए। सोनाली की बीमारी की खबर सुनते ही उनके दोस्त और कई फिल्मों के को स्टार अक्षय कुमार उनसे मिलने तुरंत पहुंचे। इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा कि सोनाली एक फाइटर है और मुझे पता है कि वो ये जंग हिम्मत से लड़ेगी और जीतकर ठीक होकर जल्द वापस आएगी।

वहीं इसके बाद, मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय चक्रवर्ती भी सारे गलत कारणों से चर्चा में आए। उन पर एक अभिनेत्री ने रेप और धोखाधड़ी का आरोप लगाया। पीड़ित महिला का कहना है कि शादी की वादा करके, मिथुन के बेटे ने उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
बाद में जब वो प्रेगनेंट हुईं तो उन्हें बिना बताए महाअक्षय ने एक दवा दी जिससे उनका गर्भपात हो गया। वहीं योगिता बाली के ऊपर, महिला ने धमकी देकर डराने का आरोप लगाया है।
वैसे जानिए इस हफ्ते बॉलीवुड की लेटेस्ट खबरें बिल्कुल फटाफट -


Click it and Unblock the Notifications











