देखें तस्‍वीरें: बॉलीवुड अभिनेत्रियां और उनके हॉट टैटू

By Belal Jafri

इंसान हमेशा से ही कुछ न कुछ अलग करने के लिए जाना जाता है। ऐसी ही विचित्र चीजों में से एक चीज है शरीर पर टैटू गुदवाना। आज भले ही ये नया फैशन ट्रेंड बन गया हो मगर शरीर पर टैटू गुदवाना कोई नयी बात नहीं है इंसान शरीर पर टैटू आदिम काल से गुदवा रहा है पहले ये टैटू ये दर्शाते थे की इंसान उस समाज में क्या हैसियत रखता है जहाँ वो रह रहा है।

पहले ये टैटू उसके अपने समाज में वर्चस्व, उसके धर्म उसके व्यक्तित्त्व को दर्शाते थे। आज अगर टैटू और टैटू प्रेम की बात हो तो हॉलीवुड के बाद हमारा बॉलीवुड भी इससे अपने को दूर नहीं रख पाया है आपको बताते चलें की पहले हॉलीवुड के कई नामी गिरामी सितारे अपने टैटू प्रेम के लिए जाने जाते थे। उनमें से कई ऐसे थे जिन्होंने अपने शरीर के अलग अलग हिस्सों पर कहीं अपने पति, कभी अपनी पत्नी तो कभी अपने बच्चों का नाम लिखवा रखा था। आज भी कई हॉलीवुड सितारे ऐसे हैं जिनके शरीर पर संस्कृत, ट्राईबल, चीनी भाषा के अक्षर गुदे हुए हैं। ये टैटू जहां एक तरफ इन्हें सेक्स अपील देते हैं वहीं दूसरी तरफ इन्हें औरों से जुदा और ख़ास बनाते हैं। खैर ये बातें तो हॉलीवुड की है।

अगर बात बॉलीवुड की हो तो यहाँ के सितारे भी अब इससे अछूते नहीं हैं। यहाँ भी कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने अपने टैटू प्रेम से खासी सुर्खियाँ बटोरी हैं। प्रायः हम अखबारों, टीवी और इन्टरनेट के जरिये ये सुनते हैं की आज फला अभिनेता या अभिनेत्री ने एक नया टैटू बनवाया मजे की बात ये है की पब्लिसिटी और लाइमलाईट में आने के लिए ये 'ख़ास वर्ग ' उसे किसी न किसी चीज को समर्पित कर देता है।

आइये आपको बताते हैं उन बॉलीवुड हसीनाओं के बारे में जिनकी कोमल त्वचा पर गुदे टैटू उनकी सेक्स अपील में इजाफा करते नज़र आ रहे हैं। ये वो हसीनाएं हैं जिनके टैटू ने इन्हें एक ओर जहां कूल लुक दिया है वहीं इन्हें पहले से और भी कहीं अधिक हॉट और सेक्सी बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X