पहन लिए नीता अंबानी जैसे ब्लाउज तो किसी रानी से नहीं लगेंगी कम, पड़ोसी भी कहेंगे- वाह

Top 5 Designer Blouse: अगर आपके घर में भी फंक्शन होने जा रहा है और आप चाहती हैं कि आप भी किसी हिरोइन जैसी लगें या आपका लुक सबसे हटके हो तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप ट्राई करें नीता अंबानी जैसा स्टाइल अगर आपने नीता अंबानी जैसे ब्लाउज पहन लिए तो आप किसी हिरोइन से कम नहीं लगेंगी।
यू नेक गला
यू नेक का गला किसी भी साड़ी पर चल जाता है। अगर आप शादी के लिए साड़ी तैयार कर रही हैं तो यू नेक का गला बेस्ट है। इस तरह के गले के साथ आप किसी भी तरह का नेकलेस पहन सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Dark Circles की वजह से आपकी भी खूबसूरती गई है दब, फॉलो करें सोनम कपूर की ये टिप्स, 2 दिन में दिखेगा रिजल्ट
कोटी वाला ब्लाउज
अगर आपकी साड़ी हैवी बॉर्डर वाली है तो आप कोटी वाला ब्लाउज पहन सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज से आपका फिगर काफी खूबसूरत आएगा। आप इस तरह के ब्लाउज के साथ हैवी नेकलेस पहन सकती हैं। ये आपके ओवरऑल लुक को कंप्लीट कर देगा।
बोट नेक ब्लाउज
किसी भी कॉकटेल पार्टी के लिए अगर आपको तैयार होना है तो आप कोशिश करें कि आप बोट नेक के ब्लाउज पहनें। इस तरह के ब्लाउज फंक्शन में काफी खूबसूरत लगते हैं। आप इस तरह के ब्लाउज के ऊपर कोई भी ज्वैलरी कैरी ना करें। यह सिंपल काफी खूबसूरत लगता है। आप इसके साथ हैवी इयरिंग पहन सकती हैं।
यह भी पढ़ें- पार्टी में पहन लिए अंकिता लोखंडे जैसे ये डीप नेक ब्लाउज तो हर कोई करेगा तारीफ, हिरोइन से नहीं लगेंगी कम
लॉन्ग स्लीव्स वाले ब्लाउज
हैवी साड़ी या लहंगे पर आजकल लॉन्ग स्लीव्स काफी पसंद की जाती हैं। यह आपके लुक को और भी हैवी बना देती हैं। इस तरह के ब्लाउज के साथ आप लाइट नेकलेस पहनें। जो देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है।


Click it and Unblock the Notifications











