दीपिका पादुकोण ने 'मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार्स' की सूची में किया टॉप- देंखे टॉप 10 की लिस्ट

By Filmibeat Desk

दीपिका पादुकोण ने 2020 की सबसे लोकप्रिय महिला सितारों की सूची में एक बार फिर टॉप किया है। यह पहली बार नहीं है, जब अभिनेत्री ने अपने लॉयल फैनबेस और दुनिया भर में लोकप्रियता के आधार पर शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। साल 2020 में फिल्म 'छपाक' के साथ दीपिका लगातार चर्चा में बनी रही थीं।

अभिनेत्री ने समय-समय पर, एक कलाकार के रूप में अपनी काबिलयत को साबित किया है। किसी भी फिल्म शैली की बात करें, तो दीपिका ने हमेशा अपना टॉप गेम पेश किया है, जिसके लिए उन्हें बॉलीवुड की 'द रिइनिंग क्वीन' कहा जाता है।

Deepika Padukone

पिछले 13 वर्षों में दीपिका ने दर्शकों के साथ जिस तरह से अपना रिश्ता बनाया है, वह बेहद सराहनीय है। बॉलीवुड के साथ साथ वह हॉलीवुड में भी नाम कमाती नजर आई हैं।

2020 में, अभिनेत्री ने कई बड़े प्रोजेक्ट्स की घोषणाएं की है, जिसमें प्रभास के साथ नाग अश्विन की अगली फिल्म, जो एक पैन-इंडिया रिलीज़ होगी और फिल्म 'द इंटर्न' शामिल है। साथ ही हाल ही में, अभिनेत्री ने ऋतिक रोशन के साथ अपनी अगली एक्शन-फिल्म 'फाइटर' की भी घोषणा की है।

दीपिका एक शूट से दूसरे सेट का रुख कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल, दीपिका हर समय एक साथ दो अलग-अलग फिल्म के सेट का हिस्सा होंगी, और अलग-अलग फिल्मों के बीच भागदौड़ करते हुए दिखाई देंगी। निस्संदेह, उनकी आने वाली फिल्मों का लाइनअप कुछ ऐसा है जिसे हर कलाकार एक्सपीरियंस करना चाहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X