साल 2009 की टॉपटेन हॉलीवुड फिल्में

By Staff

साल 2009 में हॉलीवुड की कई फिल्म भारत में भी प्रदर्शित हुईं। देश में प्रदर्शित इन हॉलीवुड फिल्मों को यहां के दर्शकों ने खूब पसंद किया, जिसमें 'स्लमडॉग मिलिनेयर', '2012' और 'टर्मिनेटर साल्वेशन' जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों ने यहां अच्छा व्यवसाय भी किया। अब साल के अंत में हॉलीवुड साइंस फिक्शन अवतार रिलीज हो रही है। जिसका जादू पूरे देश में छाया हुआ है। आइये जानते हैं बॉलीवुड ती टॉपटेन फिल्मों के बारे में जिन्होने देश में बेहतर पर्दर्शन किया।

2012 - निर्देशक रोलैंड एमिरिक की यह फिल्म मायान कैलेंडर के वर्तमान चक्र के 21 दिसम्बर 2012 को समाप्त होने के साथ प्रलय का दिन आने की बात से प्रेरित है। इस फिल्म ने यहां करीब 90 करोड़ रुपये का व्यवसाय किया। जॉन कुसैक, अमांडा पीट, डैनी ग्लोवर, थैंडी न्यूटन और जिमी मिस्ट्री ने इसमें अभिनय किया है। कोलंबिया पिक्चर्स ने इसे प्रस्तुत किया है।

स्लमडॉग मिलिनेयर - आठ ऑस्कर और चार गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीत चुकी इस फिल्म का निर्देशन डेनी बोयल ने किया है। इस फिल्म ने यहां 38 करोड़ रुपये का व्यवसाय किया। फिल्म में देव पटेल और फ्रेडा पिंटो ने प्रमुख भूमिकाएं की हैं। ए. आर. रहमान ने इसमें संगीत दिया है।

हैरी पॉटर एंड द हाफ ब्लड प्रिंस - हैरीपॉटर श्रेणी की इस छठी फिल्म का निर्देशन डेविड येट्स ने किया। इस फिल्म ने यहां 25 करोड़ रुपये का व्यवसाय किया। डेनियल रेडक्लिफ, रूपर्ट ग्रिंट और इमा वाटसन ने इसमें अभिनय किया है।

टर्मिनेटर सालवेशन - यह टर्मिनेटर श्रेणी की चौथी फिल्म थी। मैकजी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में क्रिश्चियन बेल, सैम वॉर्थिग्टन, ऑर्नाल्ड श्वात्जनेगर ने अभिनय किया है। इस फिल्म ने 19 करोड़ रुपये की कमाई की।

ट्रांस्फार्मर्स: रिवेंज ऑफ द फॉलन'- यह ट्रांस्फार्मर्स फिल्म का दूसरा भाग थी। माइकल बे के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 18 करोड़ रुपये कमाए।

एक्स-मैन ऑरिजिन्स: वोल्वरिन - 'एक्स-मैन' श्रेणी की इस फिल्म का निर्देशन गेविन हुड ने किया है। फिल्म ने यहां 14 करोड़ रुपये कमाए हैं।

फास्ट एंड फ्यूरियस - यह फिल्म इस श्रेणी की दूसरी '2 फास्ट 2 फ्यूरियस' (2003)और तीसरी 'द फास्ट एंड द फ्यूरियस: टोक्यो ड्रिफ्ट' (2006) फिल्म के बीच की कहानी पेश करती है। इस फिल्म ने 14 करोड़ रुपये का व्यवसाय किया।

एंजिल्स एंड डेमन्स - डैन ब्राउन के इसी नाम से प्रकाशित उपन्यास पर आधारित इस फिल्म को रॉन हॉवर्ड ने निर्देशित किया है। इस फिल्म ने 12 करोड़ रुपये का व्यवसाय किया है।

द हैंगओवर - इस फिल्म में टॉड फिलिप्स की कॉमेडी ने लोगों को खूब हंसाया। फिल्म ने 10 करोड़ रुपये का व्यवसाय किया।

आइस एज 3: डान ऑफ द डायनोसॉर्स - इस 3डी एनीमेशन फिल्म का निर्देशन कारलोस साल्डान्हा और माइकल थुरमियर ने किया है। इस फिल्म ने नौ करोड़ रुपये का व्यवसाय किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X