साल 2012 के हीरो नंबर रहे सलमान खान
साल 2012 बॉलीवुड के लिए बेहद खास रहा क्योंकि इस साल इसने काफी अच्छी कमाई की। इस बार बॉक्सऑफिस पर कई फिल्मों ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया जिसके चलते कई हीरो की तकदीर फिर से चमक गयी।
हालांकि पिछली बार की तरह इस बार भी सलमान खान का सुरूर लोगों के सिर चढ़कर बोला और वो अपने नंबर 1 पोजिशन पर ज्यों-त्यों बने रहे लेकिन इस बार उनको पिछली बार की तुलना में चुनौतियां काफी और तगड़ी मिली लेकिन सल्लू मियां तो सल्लू मियां ही ठहरे और उन्होंने अपनी लगातार हिट फिल्मों के जरिये साबित कर दिया कि वो ही बॉक्सऑफिस के असली टाईगर है जिनकी दबंगई के आगे किसी की नहीं चलती है।
आज हम आपको बताते हैं कि साल 2012 ने किन हीरों को अर्श पर बिठाया और नंबर वन का सिंहासन सौंपा। एक डेली मेल के रेंटिग के आधार पर आज हम आपको बताते हैं कि साल 2012 के बॉलीवुड हीरो की टॉप टेन लिस्ट। जिसमें सलमान खान नंबर 1 की पोजिशन पर हैं तो वहीं नंबर 10 की पोजिशन पर बहुमुखी प्रतिभा के धनी और लीक से हटकर रोल करने वाले अभिनेता मनोज बाजपेयी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











