फरहान अख्तर और मृणाल ठाकुर स्टारर 'तूफान' का नया पोस्टर- टीज़र कल होगा रिलीज़!
फरहान अख्तर और मृणाल ठाकुर स्टारर स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'तूफ़ान' सीधे अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होने वाली है। बीते दिन हुई अपनी घोषणा और पोस्टर रिलीज़ के बाद से फिल्म चर्चा में है। अब फिल्म का नया पोस्टर सामने आया है, जहां फरहान के साथ मृणाल का फर्स्ट लुक दिखाया गया है।
इस पोस्टर के साथ ये जानकारी भी दी गई की 'तूफान' का टीज़र कल यानी 12 मार्च को रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म में फरहान, मृणाल के साथ मृत्युंजय ठाकुर, सुप्रिया पाठक और परेश रावल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा और फरहान अख्तर द्वारा किया गया है। यह 21 मई, 2021 से विशेष रूप अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। अमेजन प्राइम वीडियो 240 देशों में इस फिल्म का प्रीमियर करेगा।
बता दें, तूफ़ान में फ़रहान एक बॉक्सर के किरदार में हैं। फ़िल्म का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया है, जिन्होंने फ़रहान के साथ इससे पहले भाग मिल्खा भाग जैसी सफल और बेहतरीन फ़िल्म बनायी थी। इस फिल्म के लिए फरहान ने बहुत मेहनत की है। उन्होंने 15 किलो तक वजन भी बढ़ाया है।


Click it and Unblock the Notifications
