फरहान अख्तर 'तूफान' की शूटिंग के दौरान बुरी तरह से घायल, एक्स-रे में दिखा हेयरलाइन फ्रैक्चर
इस समय अभिनेता फरहान अख्तर फिल्म स्काई इज पिंक को लेकर चर्चा में हैं लेकिन साथ ही वो फिल्म तूफान की शूटिंग भी कर रहें हैं जिसमें वो एक बॉक्सर का रोल करने वाले हैँ। लेकिन इस समय उनको लेकर एक ऐसी खबर आ रही है जो कि उनके फैंस को काफी ज्यादा दुखी कर सकती हैं। दरअसल फरहान अख्तर शूटिंग के दौरान काफी बुरी तरह से घायल हो गए हैं। गौरतलब है कि फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर एक्सरे की फोटो पोस्ट करते हुए बताया कि उनको हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ है।
इस फ्रैक्चर में उनके कलाई का हिस्सा बुरी तरह से डैमेज हुआ है। इस फिल्म का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा कर रहे हैं। फरहान 6 साल बाद मेहरा के साथ काम कर रहे हैं।

पिछली बार दोनों ने दिग्गज एथलीट मिल्खा सिंह की बायोपिक 'भाग मिल्खा भाग' में साथ काम किया था। बता दें कि 'तूफान' में वह एक बॉक्सर का किरदार निभा रहे हैं।
अभी हाल ही में फरहान की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' रिलीज हुई थी लेकिन फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थीं। प्रियंका ने 3 बाद बॉलीवुड फिल्म की, लेकिन फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। अब देखना ये है कि फरहान जल्दी से जल्दी ठीक होकर तूफान की शूटिंग कब खत्म करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications