अब मुक्केबाज़ी करते नजर आएंगे फरहान अख्तर- 6 साल बाद फिर साथ आई 'सुपरहिट' जोड़ी!
फरहान अख्तर एक बेहतरीन अभिनेता हैं और उनको लेकर एक नई खबर आ रही है। काफी जल्दी फरहार अख्तर भाग मिल्खा भाग के बाद एक और स्पोर्ट बेस्ड फिल्म में नजर आने वाले हैं जिसका नाम तूफान है। बता दें कि इस फिल्म को भाग मिल्खा भाग के निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा ही निर्देशित कर रहें हैं और इसमें फरहान एक बॉक्सर का रोल निभाने वाले हैं। फरहान अख्तर ने इस फिल्म के लिए तैयारी भी करनी शुरु कर दी है जो कि काफी शानदार साबित होने वाली है।
पता चला है कि यह बायोपिक नहीं है। यह अंजुम राजाबली द्वारा लिखी गई एक काल्पनिक कहानी है जो कि फरहान को काफी पसंद आई है। 6 साल पहले जब ये जोड़ी भाग मिल्खा भाग में साथ आई थी तो बड़े पर्दे पर धमाका कर दिया था और फिल्म काफी बड़ी हिट साबित हुई थी।

इसके बाद से फरहान अख्तर को इस तरह की फिल्म में नहीं देखा गया है। फरहान अख्तर ने इस बात की जानकारी खुद ही ट्वीट करते हुए दी है और वो काफी खुश हैं कि..
फिर से वो राकेश ओम प्रकास मेहरा के साथ जुड़ रहें हैं। बॉलीवुड में एक से बड़ी एक फिल्म खेल को लेकर बन चुकीं हैं जिनमें से कइयों ने तो शानदार कमाई भी की है...


Click it and Unblock the Notifications











