Toofan- शुरु हुई फरहान अख्तर की धमाकेदार फिल्म तूफान की शूटिंग- सामने आई तस्वीर
अभिनेता फरहान अख्तर काफी समय से फिल्म तूफान को लेकर चर्चा में चल रहे हैं और अब खबर आई है कि फिल्म की शूटिंग आज से शुरु हो गई है। इस समय़ एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसको खुद ही फरहान अख्तर ने पोस्ट किया है। इस तस्वीर में मुहूर्त शॉट का फ्लैप बोर्ड दिख रहा है। बता दें कि इस फिल्म के लिए फरहान अख्तर काफी ज्यादा मेहनत कर रहे हैं क्योंकि वो इस फिल्म में एक बॉक्सर की भूमिका में नजर आने वाले हैं।
बता दें कि इस फिल्म को भाग मिल्खा भाग के निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा ही निर्देशित कर रहें हैं। पहले खबर आई थी कि ये फिल्म एक बायोपिक होगी लेकिन बाद में पता चला कि यह बायोपिक नहीं है।

यह अंजुम राजाबली द्वारा लिखी गई एक काल्पनिक कहानी है जो कि फरहान को काफी पसंद आई है। 6 साल पहले जब ये जोड़ी भाग मिल्खा भाग में साथ आई थी तो बड़े पर्दे पर धमाका कर दिया था और फिल्म काफी बड़ी हिट साबित हुई थी।
इसके बाद से अब फरहान अख्तर किसी स्पोर्ट फिल्म का हिस्सा बनेंगे और ये देखना काफी दिलचस्प होगा। फरहान अख्तर इसके अलावा फिल्म स्काई इज पिंक को लेकर भी चर्चा मे हैं।


Click it and Unblock the Notifications