तूफान- बॉक्सर बनकर तहलका मचाने आ रहें हैं फरहान अख्तर- पहले नहीं देखी होगी ऐसी तस्वीर
शानदार अभिनेता फरहान अख्तर इस समय फिल्म तूफान को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं और बहुत मेहनत कर रहे हैं। आए दिन वो अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हैं जो कि वायरल हो जाती हैं। इस फिल्म में वो एक बॉक्सर बने हुए हैँ। अब बॉक्सिंग करते हुए उनकी एक तस्वीर सामने आई है जो कि लोगों के द्वारा काफी पसंद की जा रही है। इस तस्वीर में फरहान अख्तर काफी बॉडी बिल्डर लग रहे हैं।
बता दें कि इस तस्वीर मे उनकी लेडी लव शिबानी दांडेकर ने कमेंट भी किया है। फिलहाल फरहान को इस रूप में देखने के लिए लोग काफी उत्साहित हैं।

पहले खबर थी कि ये फिल्म कोई बायोपिक है लेकिन, यह अंजुम राजाबली द्वारा लिखी गई एक काल्पनिक कहानी है जो कि फरहान को काफी पसंद आई है। फिल्म को राकेश ओमप्रकाश मेहरा निर्देशित कर रहे हैं।
6 साल पहले जब ये जोड़ी भाग मिल्खा भाग में साथ आई थी तो बड़े पर्दे पर धमाका कर दिया था और फिल्म काफी बड़ी हिट साबित हुई थी।
इसके बाद से फरहान अख्तर को इस तरह की फिल्मों में नहीं देखा गया है। फरहान अख्तर ने इस बात की जानकारी खुद ही ट्वीट करते हुए दी थी कि इस फिल्म को करके वो काफी खुश हैं।


Click it and Unblock the Notifications