क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने लिखा फरहान अख्तर की तूफान का रिव्यू, बोली इतनी बड़ी बात
फरहान अख्तर की फिल्म तूफान रिलीज हो गई है। फैंस के साथ सोशल मीडिया पर बॅालीवुड के कई स्टार्स भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे बेहतरीन फिल्म बता रहे हैं। राकेश ओम प्रकाश मेहरा की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म तूफान में परेश रावल और मृणाल ठाकुर भी प्रमुख भूमिका में हैं।
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भी फिल्म देखने के बाद इतनी बड़ी बात बोली है जो कि खबरों में छाया हुआ है। भाग मिल्खा भाग के बाद तूफान में फरहान अख्तर की बॅाक्सर बनने की पीछे की ट्रेनिंग और उनकी अदायगी की काफी तारीफ की जा रही है। सचिन तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट लिखकर तूफान फिल्म की पूरी कास्ट की तारीफ की है।

सचिन तेंदुलकर ने अपने पोस्ट में लिखा है कि फरहान अख्तर, परेश रावल, मृणाल ठाकुर और पूरी कास्ट ने लाजवाब परफॅार्मेंसेज दी है। ये फिल्म देखने में मजा आ गया। ये फिल्म दिखाती है कि अपनी ऊर्जा को सही दिशा में देने से किस तरह महान काम किया जा सकता है। इस भूमिका को जीने के लिए फरहान ने जो मेहनत की है। वो इस फिल्म में दिख रही है।
याद दिला दें कि 16 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई तूफान फिल्म पर शाहरुख खान ने भी अपना रिएक्शन देते हुए कहा है कि कुछ दिन पहले मुझे ये फिल्म देखने का मौका मिला। परेश रावल,मोहन आगासे,मृणाल ठाकुर और हुसैन दलाल ने शानदान काम किया है।
मेरे दोस्त फरहान अख्तर और राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने खुशी देने वाली कठिन फिल्म बनाने के लिए शुभकामनाएं। शाहरुख ने फिल्म की तारीफ का सिलसिला जारी रखते हुए आगे कहा कि मेरा रिव्यू है कि हम सभी को तूफान जैसी और फिल्में बनाने की कोशिश करनी चाहिए। गौरतलब है कि मिल्खा की भूमिका की तरह ही फरहान अख्तर ने बॅाक्सर बनने के लिए तूफान में 9 महीने की कठिन ट्रेनिंग ली है। जो कि फिल्म में साफ दिखाई दे रही है। खासकर उनकी फिटनेस और बॅाडी की काफी तारीफ की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications












