TEASER: अब 'तूफ़ान' उठेगा! फरहान अख्तर का पॉवरफुल अंदाज़ और शानदार स्टारकास्ट, ओटीटी रिलीज
अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने आज अपनी आगामी फिल्म, हिंदी स्पोर्ट्स ड्रामा "तूफ़ान" का टीज़र रिलीज़ कर दिया है। और कोई शक नहीं कि यह टीजर काफी शानदार है। राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बॉक्सर बने फरहान अख्तर काफी पॉवरफुल नजर आ रहे हैं। वहीं, मृणाल ठाकुर, परेश राव, विजय राज जैसे कलाकार भी शामिल हैं।
यह फ़िल्म विशेष रूप से अमेज़ॅन पर 21 मई, 2021 में 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्रीमियर की जाएगी। एक्सेल एंटरटेनमेंट और ROMP पिक्चर्स के सहयोग से अमेज़न प्राइम वीडियो द्वारा प्रस्तुत, तूफ़ान का निर्माण रितेश सिधवानी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा और फरहान अख्तर द्वारा किया गया है।

इस फिल्म में फरहान अख्तर डोंगरी से एक गुंडे की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक राष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाज बनने का सफ़र तय करता है। उनके साथ फिल्म में मृणाल ठाकुर, परेश रावल, सुप्रिया पाठक कपूर और हुसैन दलाल नज़र आएंगे।
राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित, टीज़र में फरहान अख्तर के साथ तूफ़ानी दुनिया की एक झलक साझा की गई है। उम्मीद है जल्द ही फिल्म का ट्रेलर भी सामने लाया जाएगा।
साल 2019 में आई फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के बाद फरहान इस फिल्म के साथ बतौर एक्टर सामने आने वाले हैं। खास बात है कि राकेश ओमप्रकाश मेहरा के साथ फ़रहान के साथ इससे पहले भाग मिल्खा भाग जैसी सफल और बेहतरीन फ़िल्म बनायी थी। लिहाजा, इस फिल्म से भी उम्मीदें बढ़ चुकी हैं। इस फिल्म के लिए फरहान ने बहुत मेहनत की है। उन्होंने 15 किलो तक वजन भी बढ़ाया है।


Click it and Unblock the Notifications