मैं तो भगवान रजनीकांत के चरणों की धूल भी नहीं : सलमान खान

इस दौड़ में लोग सलमान का नाम शामिल कर रहे हैं, लोगों का कहना है कि सलमान आजकल वैसी ही फिल्में कर रहे हैं, जैसी रजनीकांत किया करते हैं, वो उसी तरह गुंडो का मारते हैं और उसी तरह गुस्सा करते हैं जिस तरह रजनी किया करते हैं। जिसके बाद लोग कहने लगे कि सलमान रजनी बनने की कोशिश कर रहे हैं। जिसके जवाब में सल्लू मियां ने कहा कि उन्हें अपने जीवन के और बीस साल लगेगें रजनीकांत बनने में।
क्योंकि वो तो भगवान हैं और भगवान तो कोई बन ही नहीं सकता और मैं ठहरा उनका भक्त, और भक्त और भगवान का कोई मुकाबला नहीं हो सकता है। मुझे खुशी हो रही है कि लोग मुझे उन से प्रेरित बताते हैं लेकिन मैं इतना बता दूं कि ना तो मैं उनकी कॉपी कर रहा हू और ना ही मैं उनके जैसा बनना चाहता हूं, मैं जहां हूं, खुश हूँ। सच कहिए तो मैं उनके पैरों की धूल भी नहीं हूं।
गौरतलब है कि सलमान खान की पिछली दोनों हिट फिल्में वांटेड और दंबग साउथ फिल्मों की रीमेक थीं, दोनों ही ने सफलता का परचम लहरा दिया है। दोनों ही फिल्मों में सलमान ने गजब का एक्शन किया है। उनकी आने वाली फिल्म बॉडीगार्ड भी किसी मलयालम फिल्म की रीमेक हैं। इसलिए लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि सलमान खान, रजनीकांत बनना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











