जॉन के अपोजिट है सोनल चौहान
फिल्म 'ब्ल्यू' के निर्देशक टोनी डिसूजा अपनी दूसरी फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ सोनल चौहान को साइन किया है।
सोनल इससे पहले महेश भट्ट कैम्प की फिल्म 'जन्नत' में काम कर चुकी हैं जिसमें उनके अपोजिट इमरान हाशमी ने काम किया था।
टोनी डिसूजा की फिल्म को लेकर सोनल काफी उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि जब उन्हें पता चला कि टोनी फिल्म बना रहे हैं तो उन्होंने खुद उनसे संपर्क किया।
इससे पूर्व सोनल ने भट्ट कैंप की कई फिल्मों को ठुकरा दिया था। बाद में उन्होंने एम.एफ.हुसैन के बेटे ओएस हुसैन की फिल्म में अभिनय के लिए हरी झंडी दिखाई लेकिन शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लग गई।
सोनल इन दिनों चंडीगढ़ में हैं। शूटिंग के दौरान चोट लगने के कारण वह इन दिनों आराम कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications