शाहरुख की 'रा.वन' में टॉम..

शाहरुख ने लिखा है कि वह फिल्म के कलाकारों में टॉम वू का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि वह वू को अपनी फिल्म में लेकर बहुत खुश हैं। वू मार्शल आर्ट के मास्टर हैं। इससे पहले वो 'रिवॉल्वर', 'शंघाई नाइट्स', 'बैटमैन बिगिन्स' और 'टॉम्ब रैडर 2' में अभिनय कर चुके हैं। पहले खबरें उड़ी थीं कि पहले इस किरदार के लिए जैकी चैन से संपर्क किया गया था।
'रा.वन' में अर्जुन रामपाल और करीना कपूर भी नजर आएंगे। अमेरिकी गायक एकॉन भी फिल्म के निर्माण दल के सदस्य हैं और उन्होंने इस फिल्म का एक गाना गाया है। ये फिल्म के 2011 में रिलीज होगी। शाहरुख इन दिनों लंदन में इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











