टॉम क्रूज की फिल्म की शूटिंग भारत में..जी हां बिल्कुल सच
टॉम क्रूज अपनी फिल्म मिशन इम्पॉसिबल 6 की शूटिंग भारत में करेंगे। जानिए फिल्म से जुड़ी डिटेल।
टॉम क्रूज के भारतीय फैन्स के लिए काफी बड़ी खुशखबरी है कि उनकी फिल्म मिशन इंपॉसिबल 6 के कुछ सीन की शूटिंग हमारे देश में भी की जा सकती है। भारत में टॉम क्रूज की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। मिशन इंपॉसिबल में सुपरस्टार अनिल कपूर भी नजर आ चुके हैं।
[ Review - एक एवरेज फिल्म की हीरो तापसी..और सुपरहीरो अक्षय ]
मिशन इंपॉसिबल में कोई भारतीय एक्टर नहीं है लेकिन फिल्म का भारत मे शूट होना ही फैन्स के लिए बहुत है।
टॉम क्रूज अपने खतरनाक स्टंट के लिए जाने जाते हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर डेविड एलिसन ने इसके कंटेट के बारे में बात की।

उन्होंने कहा कि "बुर्ज खलीफा के बाद हमने सोचा इससे खतरनाक स्टंट करना नामुमकि है लेकिन टॉम ने प्लेन से एक स्टंट किया जो काफी खतरनाक है। इसके लिए उन्होंने एक साल की ट्रेनिंग ली। और ये सबसे बेस्ट स्टंट में से एक होगा। "
अब टॉम क्रूज की फैन फॉलोइंग हमारे देश में वाकई काफी शानदार है। उनकी फिल्मों का दुनिया भर के दर्शक इंतजार करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











