कैंसर से जूझ रहे हैं ये जाने माने एक्टर...300 से ज्यादा फिल्मों में कर चुके हैं काम
जाने माने अभिनेता टॉम ऑल्टर से जुड़ी एक बुरी खबर आ रही है। खबर ये है कि टॉम ऑल्टर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। इसकी जानकारी खुद उनके परिवार वालों ने दी है। उन्हें स्किन कैंसर है जिसका इलाज चल रहा है।

आपको बता दें कि उनका मुंबई के सैफी अस्पताल में इनका इलाज चल रहा है। टॉम ऑल्टर ने सिर्फ टीवी और फिल्मों में ही नहीं बल्कि थियेटर में भी काफी समय तक काम किया है।
ऑल्टर 67 साल के हैं और स्क्वॉमस सेल कार्सिनोमा की चपेट में वह फिर से आ गए हैं। उनके सभी किरदारों में सबसे ज्यादा याद किया जाता है टीवी सीरियल 'जुनून' में गैंगस्टर केशव कलसी का किरदार, जो 90 के दशक में 5 वर्षों तक खूब चला।
आपको बता दें कि टॉम के अलावा और भी ऐसे कई स्टार्स हैं जो गंभीर बीमारियों से जूझे थे और उन्होंने बीमारियों को मात दी है।
#7Years..सलमान के साथ किया धमाका..अब सलमान से ही झगड़ बैठी हैं एक्ट्रेस !
आइए नज़र डालते हैं उन सितारों पर जिन्होंने कई बीमारियों को मात दी है और हम आशा करते हैं की टॉम भी इस बीमारी से उबरकर जल्द ठीक हो जाएंगे...


Click it and Unblock the Notifications











