सलमान खान की 'दबंग 3' में ये बनेंगे विलेन.. एकदम जबरदस्त.. डेब्यू को तैयार!
सलमान खान की फिल्म दबंग 3 अभी तक भले ही फ्लोर पर नहीं आई है। लेकिन फिल्म काफी समय से चर्चा बटोर रही है। ताजा सूत्रों की मानें तो फिल्म के विलेन को फाइनल कर लिया गया है। जी हां, इस धमाकेदार फिल्म में बतौर विलेन दिखाई देंगे तेलुगु स्टार जगपती बाबू। ये दबंग 3 से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं और माना जा रहा है कि दबंग 3 में इनका किरदार काफी दमदार होने वाला है।
बता दें, दबंग 3 का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं। जबकि प्रोड्यूसर हैं अरबाज़ खान। दबंग और दबंग 2 की सफलता के बाद इस फिल्म को लेकर भी काफी सुर्खियों बटोरी जा रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म जून 2018 से फ्लोर पर चली जाएगी।

पहले अफवाह थी कि दबंग 3 को दिसंबर 2018 में रिलीज किया जाएगा। लेकिन दिसंबर की लगभग सभी बड़ी डेट बुक होने की वजह से अब तारीख आगे बढ़ाने की प्लानिंग चल रही है। दरअसल, दबंग 3 किसी बड़ी तारीख पर रिलीज होना चाहती है.. लिहाजा 2019 गणतंत्र दिवस पर भी रिलीज हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications