रेव पार्टी से गिरफ्तार हुआ ये मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर, छापेमारी में कोकीन तक हुई बरामद!

tollywood, news, telugu cinema

हैदराबाद से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है और पता चला है कि एक मशहूर फिल्ममेकर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये प्रोड्यूसर रेव पार्टी कर रहा था जहां पुलिस ने रेड मारी और इसको गिरफ्तार कर लिया।

एंटी-नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारियों ने हैदराबाद पुलिस के साथ मिलकर माधापुर के विट्ठलराव नगर के फ्रेश लिविंग अपार्टमेंट में छापेमारी की थी और इस दौरान कोकीन के साथ साथ कई नशीले पदार्थ मिले थे। इस छापेमारी में जो टॉलीवुड प्रोड्यूसर गिरफ्तार हुआ है उसका नाम वेंकट है।

सिर्फ वेंकट ही नहीं बल्कि तेलुगू इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग इस रेव पार्टी का हिस्सा थे और उन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने फिलहाल रेव पार्टी आयोजकों की पहचान का खुलासा नहीं करने का फैसला किया है। हालांकि पुलिस लगातार इसपर काम कर रही है और मामले की तह तक पहुंचना चाह रही है।

हालांकि इस पूरे में मामले में वेंकट या उनके परिवार की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है और देखना ये होगा कि उनका ये केस कहां तक जाता है। हालांकि ये पहला मामला नहीं है जब सिने जगत से जुड़े लोगों का संबंध ड्रग्स या इस तरह की पार्टी के साथ उजागर हुआ है।

इसके पहले भी कई ऐसे केस हुए हैं जो कि लोगों को हैरान करने वाले थे। सितारे कई वीडियोज भी सोशल मीडिया पर उपलब्ध हैं जिनमें उनको नशे में धुत देखा गया है। हालांकि आज तक किसी सितारे की तरफ से किसी तरह की सफाई नहीं सामने आई है। वेंकट फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं और कार्यवाही की जा रही है।

More from Filmibeat

Read more about: tollywood news telugu cinema
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X