टोक्यो ओलंपिक्स विजेता मीराबाई के फेवरिट एक्टर हैं सलमान खान, भाई ने कहा - आप असली दबंग हो

नेशनल वेटलिफ्टर सैखोम मीराबाई चानू ने शनिवार को 2020 समर ओलंपिक के पहले दिन पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ा दिया है। 26 वर्षीय ने महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक हासिल किया है, जिससे टोक्यो में मेगा-स्पोर्ट्स फेस्ट में भारत का पदक खाता खुल गया है।

आपको बता दें, इस कार्यक्रम को पिछले साल वैश्विक स्तर पर नॉवेल कोरोनवायरस के प्रकोप के कारण एक साल के लिए टाल दिया गया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें सलमान खान कितने पसंद हैं।

tokyo-olympics-2020-winner-mirabai-chanu-talks-about-her-favorite-actor-salman-khan

वहीं उत्साही खेल प्रेमी सलमान खान ने ट्विटर पर चानू को बधाई देते हुए कहा,"Congratulations @mirabai_chanu on becoming a nation's superstar today! You made us proud & how!! Aap too asli dabangg nikli! #Tokyo #TeamIndia"

सलमान खान ने लिखा - इस देश की असली सुपरस्टार बनने के लिए बधाई मीराबाई चानू। आप तो असली दबंग निकलीं। कई हस्तियों ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चानू की पदक जीत का जश्न मनाया है, लेकिन राधे स्टार के पोस्ट को जो खास बनाता है वह यह है कि वह उनके पसंदीदा अभिनेता हैं।

सलमान खान हैं फेवरिट अभिनेता

सलमान खान हैं फेवरिट अभिनेता

अपने पहले के एक इंटरव्यू के दौरान अपने पसंदीदा अभिनेता के बारे में पूछे जाने पर, चानू ने सलमान का नाम लिया और कहा,"सलमान खान मुझे बहुत ही पसंद है। उनका बॉडी स्ट्रक्चर, सब पसंद है।"

पिज़्ज़ा खाने की इच्छा

पिज़्ज़ा खाने की इच्छा

अपना मेडल जीतने के बाद एक इंटरव्यू में मीराबाई चानू ने कहा कि वो सबसे पहले अब एक पिज़्ज़ा खाना चाहती हैं क्योंकि उन्होंने पता नहीं कितने ज़मानों से पिज़्ज़ा नहीं खाया है।

तापसी ने किया ऑफर

तापसी ने किया ऑफर

मीराबाई चानू का ये वीडियो क्लिप शेयर करते हुए तापसी पन्नू ने कहा कि काश वो मीराबाई चानू के लिए एक पिज़्ज़ा ऑर्डर कर पातीं। ऐसा कर पाना उनके लिए बहुत ही गर्व की बात होती।

देश को मीराबाई पर गर्व है

देश को मीराबाई पर गर्व है

गौरतलब है कि मीराबाई चानू ने 2020 टोक्यो ओलंपिक्स के पहले ही दिन एक सिल्वर पदक जीत कर भारत को एक गर्व करने का अवसर दिया। पहले ही दिन उनके अवार्ड जीतने से हर कोई बेहद खुश दिखाई दे रहा था।

पद्मश्री मीराबाई चानू

पद्मश्री मीराबाई चानू

26 साल की मीराबाई चानू को राजीव गांधी खेल रत्न और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उनके पिज़्ज़ा खाने की इच्छा को पूरा करते हुए डॉमिनोज़ ने एलान कर दिया है कि मीराबाई आजीवन, मुफ्त में डॉमिनोज़ के पिज़्ज़ा खा सकती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X