टॉयलेट-एक प्रेम कथा ट्रेलर..पांच दिन का इंतज़ार..अक्षय कुमार का धमाका..शानदार !
अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा का ट्रेलर आएगा पांच दिन में।
बस पांच दिन और..अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा का ट्रेलर 11 जून को रिलीज़ होने वाला है और ट्विटर पर तो इसका इंतज़ार बेसब्री से हो रहा है। ट्विटर पर ये TOILET TRAILER IN 5DAYS से ट्रेंड भी कर रहा है। इससे आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि लोग इस फिल्म के ट्रेलर के लिए कितने एक्साइटेड हैं।

फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट होगा मुंबई में। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा भूमि पेडनेकर, दिव्येंदु शर्मा, अनुपम खेर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म रिलीज़ होगी 11 जून को। इस फिल्म को लेकर अक्षय कुमार ने अच्छा खासा प्रमोशन शुरू कर दिया है।
पिछले ही दिनों इस फिल्म के सिलसिले में अक्षय कुमार ने प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। उन्होंने अपनी फिल्म की कहानी मोदी को बताई जो उन्हें काफी अच्छी लगी।
खैर, अभी तो हमें इंतज़ार है इस फिल्म के ट्रेलर का..अगर आप सोच रहे हैं कि हमें क्यों है इस फिल्म का इंतज़ार तो पढ़िए नीचे के प्वाइंट्स..


Click it and Unblock the Notifications