अक्षय कुमार का धमाका.. ट्रेलर रिलीज के साथ ही बनाया RECORD
अक्षय कुमार- भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। और बता दें, ट्रेलर रिलीज के साथ ही फिल्म ने एक जबरदस्त रिकॉर्ड भी बना लिया है।
बॉक्स ऑफिस, शाहरूख, आमिर.... जानें सलमान खान ने इन पर क्या कहा!
जी हां, टॉयलेट एक प्रेम कथा एक दिन में फेसबुक पर देखे जाने वाली सबसे ब़डी फिल्म ट्रेलर बन गई है। महज़ एक दिन में फिल्म के ट्रेलर को 11 मिलियन बार देखा जा चुका है। जबकि यूट्यूब पर यह आंकड़ा 20 मिलियन पार जा चुका है।

कोई शक नहीं कि अपने विषय की वजह से फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म सामाजिक मुद्दे पर बनी है, जिस वजह से लोग खुद को फिल्म से जुड़ा महसूस कर रहे हैं। और इसका नतीजा ट्रेलर रिलीज के साथ ही दिख गया।
यहां जानें टॉयलेट एक प्रेम कथा क्यों होगी सुपरहिट-


Click it and Unblock the Notifications











