अक्षय कुमार का BOX OFFICE तहलका- डेब्यू के साथ सलमान, आमिर सब पीछे!
सलमान खान, आमिर खान के बाद अब अक्षय कुमार भी चीन में डेब्यू कर चुके हैं। अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा 8 जून को 4300 स्क्रीन पर चीन में रिलीज हुई है। बता दें, यह चीन में बॉलीवुड की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा शोज पाने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है।
बीजिंग फिल्म फेस्टिवल में टॉयलेट एक प्रेम कथा की पहली स्क्रीनिंग की गई थी, जहां फिल्म को शानदार रिस्पॉस मिला। बहरहाल, यह चीन में बॉलीवुड की सबसे कम स्क्रीन पर रिलीज होने वाली फिल्म है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत खुले में शौच की समस्या दिखाती यह फिल्म भारत में सुपरहिट रही थी। फिल्म ने 134 करोड़ की कमाई की थी।

कोई शक नहीं कि अक्षय कुमार फैंस के लिए काफी बड़ी खबर है। आमिर खान की दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार की बेजोड़ सफलता के बाद चीन में भी बॉलीवुड सिनेमा के लिए रास्ते खुल चुके हैं। हाल ही में इरफान खान की फिल्म हिंदी मीडियम ने भी चीन में धमाकेदार कमाई की थी।
बहरहाल, यहां जानते हैं चीन में बॉलीवुड फिल्मों ने अब तक कैसा बिजनेस किया है-


Click it and Unblock the Notifications











