First LOOK: अक्षय कुमार की अगली फिल्म शुरू.. टॉयलेट-एक प्रेम कथा
अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर ने अपनी अगली फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा की शूटिंग शुरु कर ली है।
अक्षय कुमार को हम वर्क मशीन भी कहें तो गलत नहीं होगा। कुछ ही दिनों पहले लखनऊ में फिल्म जॉली एलएलबी 2 की शूटिंग खत्म होने के बाद अब अक्षय अपनी अगली फिल्म के लिए तैयार हो गए हैं। जी हां, फिल्म टॉयलेट- एक प्रेम कथा..
यह फिल्म एक व्यंग्य होगी और ये कॉमेडी ड्रामा नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होगा। अक्षय कुमार के इस तस्वीर से भी फिल्म का मुद्दा समझा जा सकता है। जहां अक्षय- भूमि पेडनेकर पति- पत्नी बने हैं और पीछे टॉयलेट पर फोकस किया गया है।
अक्षय कुमार का एक फॉरम्यूला.. और 100 करोड़ी फिल्म तैयार!

नीरज पांडे के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग मथुरा में हो रही है। इस फिल्म के बाद अक्षय नीरज पांडे की ही दूसरी फिल्म क्रैक की शूटिंग शुरु करेंगे।
बहरहाल, यहां जानें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











