टॉयेलेट एक प्रेम कथा..शूटिंग शुरू हुई नहीं कि फंस गई Controversy के फेर में!
अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा की शूटिंग शुरू हुई नहीं कि कंट्रोवर्सी का शिकापर हो गई।
अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा एक बार फिर सुर्खियों में है। जी हां लेकिन गलत कारणों से। दरअसल फिल्म टॉयलेट: एक प्रेम कथा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जी हां, मथुरा के संतों ने फिल्म में नंदगांव और बरसाना गांव के लड़का-लड़की की शादी को लेकर विरोध जताया है।
संत इतने खफा हैं कि उन्होंने सोमवार को इस फिल्म को लेकर महापंचायत बुलाई और इसमें फैसला लिया गया कि फिल्म के डायरेक्टर की जीभ काट ली जाए। महापंचायत ने फरमान सुनाते हुआ कहा कि जो शख्स फिल्म के डायरेक्टर की जुबान काटेगा, उसे बतौर इनाम एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे।
[मुझे शाहरुख के साथ रोमांस नहीं करने का अफसोस नहीं']


Click it and Unblock the Notifications