..................... Toilet ek prem Katha has not been leaked read details - Hindi Filmibeat

अक्षय के फैन्स के लिए खुशखबरी...नहीं लीक हुई है टॉयलेट एक प्रेम कथा

टॉयलेट एक प्रेम कथा लीक नहीं हुई है, पढ़िए पूरी खबर

By Shweta

कुछ दिनों से खबरें आ रही थी अक्षय कुमार स्टारर टॉयलेट एक प्रेम कथा लीक हो गई है। कहा जा रहा था कि एक शख्स के पेन ड्राइव में पूरी फिल्म थी जो जिम में पड़ी मिली थी। लेकिन असल में इस कहानी में कोई सच्चाई नहीं है। फिल्म से जुड़े सदस्य हतप्रभ हैं कि फिल्म के बारे में ऐसी खबर कहां से आ सकती है।

[शाहरुख खान हो या अक्षय कुमार..जब जब पटका..तब तब धमाका किया !]

रिर्पोट के अनुसार एक शख्स ने दावा किया था कि उसके पास पूरी फिल्म है और इसे जल्द ही वो लीक कर देगा। अब पता चल गया है कि वो ऐसा महज पब्लिसिटी के लिए ऐसा कर रहा था। अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा इस साल की बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक है।

toilet-ek-prem-katha-has-not-been-leaked-read-details

फिल्म के ट्रेलर को भी शानदार रिस्पॉन्स मिला है और मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म पूरे भारत में टैक्स फ्री हो जाएगी। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से जोड़ा जा रहा है। इसलिए लोग इसे कैश करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

फिल्म के गाने हंस मत पगली प्यार हो जाएगा पर भी कॉपीराइट केस किया गया है।हालांकि इन सबसे फिल्म पर खास असर पड़ता नहीं दिख रहा है। आपको बता दें कि फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X