#Breaking: शाहरुख खान की फिल्म के बीच.. अक्षय कुमार का तगड़ा धमाका!
इधर शाहरुख खान की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' रिलीज हुई। उधर अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' के प्रमोशन को और भी तेज़ कर दिया है। शुक्रवार सुबह अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से खास मुलाकात की।
BOX OFFICE: 'जब हैरी मेट सेजल' की तगड़ी ओपनिंग.. आधे दिन में तबाही!
जिसके बाद यह फैसला आया है कि उत्तर प्रदेश में टॉयलेट एक प्रेम कथा टैक्स फ्री होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म को टैक्स फ्री करने का दिया आदेश दिया है। इतना ही नहीं, बल्कि अक्षय कुमार के साथ योगी आदित्यनाथ और पूरा मंत्रिमंडल टॉयलेट एक प्रेम कथा देखने वाले हैं।

लखनऊ में हुए एक कार्यक्रम के दौरान अक्षय कुमार ने मंच से स्वच्छता का नारा दिया और कहा कि लोग अपने आसपास, घर और प्रदेश में साफ-सफाई रखें। बता दें कि अक्षय कुमार लखनऊ के बाद अब आगरा जाएंगे। जहां लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक करेंगे।
क्यों है हमें टॉयलेट एक प्रेम कथा का इंतजार-


Click it and Unblock the Notifications











