..................... Toilet Ek Prem Katha full movie download news true Remo D Souza admits having pen drive - Hindi Filmibeat

हां मेरे पास अक्षय कुमार की LEAKED फिल्म थी... पूरी की पूरी टॉयलेट एक प्रेम कथा!

कल से खबरें थीं कि अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा इंटरनेट पर लीक हो चुकी है और फिल्म धड़ल्ले से डाइनलोड हो रही है। हालांकि इन खबरों को महज़ अफवाह बताया गया।

लेकिन अब इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि फिल्म लीक हुई थी और इस बात को सच बताने वाले इंसान हैं रेमो डीसूज़ा। रेमो ने बताया कि उनके पास पूरी टॉयलेट एक प्रेम कथा एक पेन ड्राइव में थी।

toilet-ek-prem-katha-full-movie-downloads-news-true-remo-d-souza-admits-having-the-film

पूरी घटना का ज़िक्र स्पॉटबॉय.कॉम को करते हुए रेमो ने बताया कि मुझे मेरे जिम ट्रेनर ने बताया कि उसके पास एक पेन ड्राइव है जिसमें टॉयलेट एक प्रेम कथा का पहला हाफ है।

मैंने सोचा कि वो मज़ाक कर रहा है। लेकिन जब मैंने पेन ड्राइव खोल कर देखी तो मेरे होश ही उड़ गए। उसमें पूरी फिल्म थी। मैंने अक्षय को फोन भी किया पर उनसे बात नहीं हो पाई।

फिर मैंने शीतल (फिल्म की प्रोड्यूसर) को फोन करके बताया और उसने मेरे पास फिल्म के डायरेक्टर को भेजा। मैंने पेन ड्राइव उन्हें सौंप दी। मैं एक फिल्ममेकर हूं और जानता हूं कि इन चीज़ों से एक फिल्ममेकर बर्बाद हो सकता है।

हालांकि रेमो से साईबर सेल ने कोई पूछताछ नहीं की है। वहीं ये पूछने पर कि उनके ट्रेनर के पास फिल्म कैसे आई तो रेमो ने बताया कि उसे किसी पिकनिक पर गलती से मिली।

गौरतलब है कि हाल ही में कई फिल्में हैं जिन्हें लीक ने परेशान किया -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X