1st Day 1st Show: टॉयलेट एक प्रेम कथा...अक्षय कुमार हंसा हंसा कर पेट खराब कर देंगे....ज़बर्दस्त!
अक्षय कुमार - भूमि पेडनेकर स्टारर टॉयलेट एक प्रेम कथा रिलीज़ हो चुकी है। पहला शो शुरू हो चुका है और यकीन मानिए कि फिल्म की शुरूआत धमाकेदार है।
कम से कम हॉल में बैठे दर्शकों की सीटियों और तालियों से तो यही समझ आ रहा है। फिल्म की जान हैं अक्षय कुमार की शानदार टाइमिंग। आप हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

Recommended Video

Toilet Ek Prem Katha Movie Review: A movie that CANNOT be IGNORED | FilmiBeat
हम आपके लिए लेकर आए हैं पहले शो का हाल। सीधा थियेटर से। लेकिन डरिए मत हम फिल्म के बारे में कुछ भी बताकर आपका मूड खराब करेंगे ही नहीं। क्योंकि फिल्म वाकई देखने लायक है।
10 मिनट के अंदर थियेटर हॉल में कितनी सीटियां बज चुकी हैं पता नहीं। अक्षय कुमार का हर डायलॉग काबिले तारीफ है। कोई आपका ध्यान खीचेगा तो कोई गुदगुदाएगा।
दर्शकोंं ने इस फर्स्ट डे फर्स्ट शो के लिए कितनी तैयारी की थी और फिल्म देखकर क्या क्या कहा है जानिए यहां -


Click it and Unblock the Notifications











