Just IN: अक्षय कुमार की फिल्म पोस्टपोंड.. अब शाहरूख के साथ जोरदार CLASH
अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा और शाहरूख खान- इम्तियाज अली की फिल्म 11 अगस्त को क्लैश होने वाली है।
अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' 2 जून को रिलीज होने वाली थी। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म पोस्टपोंड हो चुकी है। अक्षय कुमार- भूमि पेडनेकर स्टारर यह फिल्म अब 11 अगस्त को रिलीज होगी। हम्मम.. कुछ याद आया..
[BOX OFFICE: पहले वीकेंड पर ही बजट निकाल लिया.. अब कमाएगी PROFIT]
बता दें, 11 अगस्त को इम्तियाज अली ने अपनी फिल्म के लिए लॉक किया था। इस फिल्म में शाहरूख खान और अनुष्का शर्मा हैं। कुल मिलाकर इस अगस्त अक्षय कुमार और शाहरूख खान की जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी।

खास बात यह है कि कुछ समय पहले इसी दिन अक्षय कुमार- नीरज पांडे की फिल्म क्रैक रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिल्म में देरी की वजह से उसे हटा लिया गया। और फाइनल हो गया कि शाहरूख की फिल्म सोलो रिलीज होगी।
लिहाजा, ऐसे में फिर से अक्षय कुमार की फिल्म उसी दिन रिलीज होना.. थोड़ा अजीब है। सवाल यह उठता है कि क्या इम्तियाज अली अपनी फिल्म की डेट बदलेंगे या होगी बॉक्स ऑफिस पर जोरदार टक्कर!
यहां जानें अक्षय कुमार की फिल्मों ने आज तक किन किन से ली है टक्कर-


Click it and Unblock the Notifications