VERDICT: शाहरूख के झूठ को अक्षय ने धोया....बने 2017 के बॉक्स ऑफिस नंबर 1
2017 बॉक्स ऑफिस में एक बड़ी ही दिलचस्प बात है जो शायद लोगों ने नोटिस की है। और वो है रईस का आधिकारिक कलेक्शन। जहां, कुछ ट्रेड पंडितों ने रईस का ऑफिशियल कलेक्शन 139 करोड़ पर क्लोज़ किया है। वहीं कुछ बॉक्स ऑफिस ट्रेड पत्रिकाओं की मानें तो रईस का आधिकारिक कलेक्शन 134.4 करोड़ रूपये।
और इस लिहाज़ से एक ट्रेड पत्रिका की मानें तो अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा, शाहरूख खान के इस आधिकारिक कलेक्शन को पार करते हुए 2017 की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है।

2017 की इज़्जत बचाई है अक्षय कुमार। अगर आपने ध्यान ना दिया हो तो इस साल एक भी फिल्म ने 200 करोड़ की कमाई नहीं की है।
अक्षय कुमार की दोनों फिल्में जॉली एलएलबी 2 और टॉयलेट एक प्रेम कथा वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर चुकी है। गौरतलब है कि टॉयलेट एक प्रेम कथा ने 200 करोड़ से ऊपर की वर्ल्डवाइड कमाई कर ली है।
मिलिए इस क्लब की टॉप 30 फिल्मों से -


Click it and Unblock the Notifications