अक्षय कुमार की हीरोइन.. लेकिन ड्रेस डिजाइनर रहते थे कोसो दूर

दम लगा के हईशा के हिट होने के बावजूद भूमि पेडनेकर को परेशानियों का सामना करना पड़ा, डिजाइनर ने कपड़े देने से कर दिया मना।

इससे हम सभी वाकिफ हैं कि फिल्म इंडस्ट्री के सभी खान के बीच अक्षय कुमार ने अपना दबदबा कायम रखा है। सलमान खान , शाहरूख खान, आमिर खान और अक्षय कुमार की लीडिंग लेडी बनना हर एक्ट्रेस का सपना होता है।

जॉली एलएलबी 2 में हुमा कुरैशी को यह अवसर मिला। वहीं डेब्यू फिल्म दम लगा के हईशा से हिट होने के बाद भूमि पेडेनेकर भी अक्षय की लविंग लेडी बन गई हैं। टॉयलेट एक प्रेम कथा में वह अक्षय के साथ देशी रोमांस करती नजर आयेंगी।

Bhumi Pednekar

भले ही डेब्यू फिल्म ने भूमि को रातों रात स्टार बना दिया था। लेकिन दूसरी तरफ उन्हें कई सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। परिणीति चोपड़ा की तरह भूमि ने भी खुद के फिटनेस पर बखूबी ध्यान दिया ।

आलम यह है कि दम लगा के हईशा और टॉयलेट - एक प्रेम कथा की भूमि में जमीन ,आसमान का अंतर है। मगर यहां तक पहुंचने का सफर उनके लिए बेहद कठिन रहा।

डेब्यू के बाद भूमि का सारा फोकस फिटनेस के साथ स्टाइलिंग पर भी था। इसके लिए उन्होंने स्टाइलिश शाइना नाथ को उनके लिए मैनेंजर बनना पड़ा। फिल्म हीट होने के बावजूद कई डिजाइनर भूमि का नाम तक नहीं जानते थे।

यह बताने पर कि वो दम लगा के हईशा की हीरोइन हैं, मामला और पेचीदा हो जाता था। उनके बढ़ते वजन को देखते हुए कोई डिजाइनर अपनी ड्रेस के साथ रिस्क नहीं लेना चाहता था।

बकायदा भूमि का एक लंबा-चौड़ा बायोडाटा डिजाइनर के पास भेजा जाता था। कई डिजाइनर बहाने से ड्रेस देने की बात को टाल देते। कुछ डर के अपनी स्टाइलिश ड्रेस भेजा करते थे। कई डिजाइनरों से कान्टेक्ट करने के बाद एक या दो जगह से भूमि के लिए ड्रेस आती। हालत तब बेहतर हुए जब भूमि ने अपना वजन कम कर लिया।

बहरहाल, यह तो बीते दिनों की बात है। रहा सवाल भूमि का उनके रैंप वॉक के स्टाइल को देखने के बाद इतना तो तय है कि उनके घर की अलमारी में डिजाइनर कपड़ों की कमी नहीं होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X